पुतिन ने माना बेलारूस पहुंचा रूस का पहला परमाणु हथियार, अब बढ़ेगी दुनिया की टेंशन
रूस जिन बमों को बेलारूस में तैनात कर रहा है वह बस हिरोशिमा और नागासाकी पर जो बम इस्तेमाल किए गए थे उससे तीन गुना अधिक खतरनाक हैं।
रूस के परमाणु हथियार अब बेलारूस पहुंचने लगे हैं। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के बाद पुतिन ने भी इसकी पुष्टि की है। बेलारूस का बॉर्डर 3 नाटो देशों से लगता है। इनमें लिथुआनिया, लातविया और पोलैंड शामिल हैं।
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध को लेकर अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा घातक हथियार देने की घोषणा के 3 महीने बाद रूस रूस ने बेलारूस को अपना पहला सामरिक परमाणु हथियार दिया है।

व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में कहा कि हमले पहला परमाणु बेलारूस भेजा है, लेकिन ये सिर्फ पहला भाग है। गर्मियों के अंत तक, हम इस काम को पूरा कर लेंगे।
इसी साल 25 मार्च को व्लादिमिर पुतिन ने बेलारूस में रूस के परमाणु हथियार तैनात करने की घोषणा की थी। पुतिन ने कहा था कि बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको काफी समय से परमाणु हथियारों को उनके देश में तैनात करने की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि बेलारूस के साथ रूस के करीबी सैन्य संबंध हैं।
पुतिन ने कहा था कि रूसी परमाणु हथियारों की बेलारूस में तैनाती का कारण ब्रिटेन का यूक्रेन को आर्मर पियर्सिंग शेल मुहैया कराना है, जिसमें यूरेनियम होता है। पुतिन का कहना था कि परमाणु हथियारों को बेलारूस में रख कर रूस वही कर रहा है जो अमेरिका ने कई दशकों से बेल्जियम, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स और तुर्की में परमाणु हथियारों को रख कर किया।
कुछ समय पहले पुतिन और बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंकों के बीच अहम मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने कई बातों पर द्विपक्षीय चर्चा की थी। रूस की ओर से तैनात किए जा रहे इन परमाणु बमों का कंट्रोल पूरी तरह से रूस के पास ही होगा
रूस जिन बमों को बेलारूस में तैनात कर रहा है वह बस हिरोशिमा और नागासाकी पर जो बम इस्तेमाल किए गए थे उससे तीन गुना अधिक खतरनाक हैं।












Click it and Unblock the Notifications