यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच परमाणु हमले का बढ़ा खतरा, राष्ट्रपति पुतिन ने न्यूक्लियर फोर्स को हाई अलर्ट किया
मास्को, 28 फरवरी। यूक्रेन और रूस के बीच रहा युद्ध अब और भी भयावह मोड़ ले रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के संकेत दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार पुतिन ने रूस की सेना को परमाणु हथियार सहित अपने निवारक बलों को विशेष अलर्ट पर रखने का आदेश दिया है। पुतिन ने डिफेंस चीफ को कहा है कि पश्चिमी देशों ने रूस की यूक्रेन के खिलाफ कार्रवाई पर जो भड़काऊ बयान दिया है, उसके बाद सेना को विशेष अलर्ट पर रखने की जरूरत है। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा है कि इस अलर्ट का मतलब यह नहीं है कि वह अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

Recommended Video
वहीं रूस के ऱाष्ट्रपति के इस फैसले की अमेरिका ने निंदा करते हुए कहा कि यह जबरन भड़काने वाली कार्रवाई है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। पिछले हफ्ते पुतिन ने चेतावनी दी थी कि जो भी यूक्रेन में हमारे बीच आने की कोशिश करेगा उसे इसके ऐसे परिणाम भुगतने पड़ेंगे जो कभी इतिहास में नहीं देखा गया होगा। पुतिन के इन शब्दों को तीसरे विश्व युद्ध की आशंका के तौर पर देखा गया था। लेकिन जिस तरह से रविवार को रूसी रक्षा मंत्री ने सेना के चीफ ने कहा था कि परमाणु निवारक बलों को तैनात करने के लिए तैयार रहने को कहा जाए।
अमेरिका में के यूएन में प्रतिनिधि ने कहा कि परमाणु हथियारों को लेकर पुतिन ने जो आदेश दिया है वह दर्शाता है कि वह यूक्रेन के विवाद को बढ़ा रहे हैं और उनका यह रवैया कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रूस को नाटो से कोई खतरा नहीं था , वहीं नाटो के मुखिया ने पुतिन के बयान को खतरनाक बताया है। बता दें कि सेना को पमाणु हथियारों के लिए अलर्ट पर रहने का मतलब है कि इन हथियारों को काफी तेजी से लॉन्च किया जा सकता है। गौर करने वाली बात है कि रूस के पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं, लेकिन नाटो का कहना है कि नाटो के पास भी इसे तबाह करने के लिए पर्याप्त हथियार हैं।












Click it and Unblock the Notifications