2023 से जब चाहे तब जाएं अंतरिक्ष, वर्जिन गेलेक्टिक हर महीने भेजेगा तीन स्पेसक्राफ्ट, जानिए खर्च

अंतर्राष्ट्रीय स्पेस कंपनी वर्जिन गेलेक्टिक 2023 से अंतरिक्ष के लिए तीन स्पेसक्राफ्ट को हर महीने उड़ान के लिए भेजेगी।

वॉशिंगटन, नवंबर 10: पहली बार दुनिया में आम अमीरों के लिए अंतरिक्ष यात्रा कार्यक्रम की शुरूआत होने जा रही है और दो सालों के बाद साल में हर महीने अंतरिक्ष यात्रा के लिए धरती से तीन स्पेसक्राफ्ट उड़ाने भरेंगी। वर्जिन गेलेक्टिक कंपनी ने 2023 में हर महीने तीन उड़ाने अंतरिक्ष के लिए रखने की योजना बनाई है और ये उड़ाने पूरी चतरह से कॉमर्शियल होंगी, जैसा आम फ्लाइट होता है।

अंतरिक्ष के लिए तीन उड़ानें

अंतरिक्ष के लिए तीन उड़ानें

अगर आप भी पृथ्वी से उड़कर अंतरिक्ष में जाना चाहते हैं और एक अलग तरह का एडवेंचर करना चाहते हैं, तो दो सालों के बाद आप अपने सपने को वर्जिन गेलेक्टिक कंपनी के साथ पूरा कर सकते हैं। हालांकि, कतार में एलन मस्क की स्पेस एक्स कंपनी और अमेजन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस की कंपनी भी है, जो अगले एक से दो सालों में अंतरिक्ष के लिए स्पेसक्राफ्ट संचालन की घोषणा कर सकते हैं। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइकल कोलग्लजियर ने सोमवार को विश्लेषकों के साथ एक कॉल पर कहा कि, कंपनी अपने कैरियर प्लेन को अंतरिक्ष यात्र के लिए अपग्रेड करने का काम पूरा कर लिया है और दूसरा अंतरिक्ष यान पेश करने के बाद एक महीने में तीन उड़ानों की पेशकश करने की योजना बना रही है।

योजना में थोड़ी देरी

योजना में थोड़ी देरी

वर्जिन गेलेक्टिक पहले 2022 की चौथी तिमाही से अंतरिक्ष के लिए हर महीने तीन स्पेसक्राफ्ट उड़ाने की योजना बना रहा था, लेकिन वर्जिन गेलेक्टिक कंपनी ने पिछले महीने अपने निवेशकों से कहा कि, उसे प्लान को थोड़ा रोकना पड़ा है। कंपनी की तरफ से कहा गया कि, स्पेसक्राफ्ट के लिए होरिजेन्टल स्टेबलाइजर्स तैयार किया जा रहा है और स्पेसशिप को रिडिजाइन किया जा रहा है। स्टार्टअप का नया वीएसएस इमेजिन स्पेसशिप 2023 की शुरुआत में उड़ान परीक्षण शुरू करना है और उस उसके बाद हर महीने दो बार उड़ान भरा जाएगा। कोलग्लजियर ने कहा कि, वर्तमान वीएसएस यूनिटी जहाज में शामिल हो जाएगा, जो प्रति माह लगभग एक बार उड़ान भरेगा।

बिक चुके हैं 700 टिकट

बिक चुके हैं 700 टिकट

समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्जिन गेलेक्टिक कंपनी के संस्थापक रिचर्ड ब्रैनसन ने इसी साल अंतरिक्ष की उड़ान भरी थी उसके बाद से अब तक कंपनी की तरफ से कहा गया है कि, अब तक करीब 100 टिकट बेचे गये हैं। वहीं, बात अगर किराए की करें तो अगर आपको वर्जिन गेलेक्टिक के स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष की सैर करनी है, तो आपको प्रति सीट के हिसाब से साढ़े चार लाख डॉलर यानि 3 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे। कंपनी के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि, कुल मिलाकर कंपनी अब 700 टिकट बेच चुकी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+