VIDEO: ज्वालामुखी से निकली ऐसी आग, चंद सेकेंड में कार हो गई राख
नई दिल्ली। अमेरिका के हवाई द्वीप में बड़े आकार का ज्वालामुखी फटने के बाद हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। इस घटना के बाद वहां से चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक इस ज्वालामुखी में अब तक 35 घर तबाह हो गए हैं। वहीं इन इलाकों में रहने वाले करीब 1700 लोगों को निकाल कर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है। ये ज्वालामुखी किसकदर भयावह है ये सामने आए एक वीडियो फुटेज को देखकर समझा जा सकता है। इस वीडियो फुटेज में नजर आ रहा है कि ज्वालामुखी की चपेट में एक कार आ जाती है। उसके बाद इस कार का क्या हुआ ये आप वीडियो देखकर समझ जाएंगे।

किलाऊ ज्वालामुखी ने मचाई तबाही
हवाई द्वीप में किलाऊ ज्वालामुखी फटने के बाद से इसका लावा तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से वहां हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। किलाऊ ज्वालामुखी किस तरह से इस इलाके में तबाही फैला रहा है ये आप इन तस्वीरों को देखकर समझ सकते हैं। कैसे एक कार इस ज्वालामुखी की चपेट में आ गई और देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई। ये एक कार ही नहीं कई और गाड़ियां, घर, पेड़-पौधे, इमारतें तक इस ज्वालामुखी की भेंट चढ़ गई हैं।

35 घर तबाह, 1700 लोग प्रभावित
किलाऊ ज्वालामुखी की चपेट में आकर 35 घर तबाह हुए हैं। वहीं 1700 लोग प्रभावित हुए जिन्हें उन इलाकों से निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया। ज्वालामुखी से निकलने वाले अंगारे पूरे इलाके में तेजी से फैल रहे हैं। इससे इलाके में धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। इस बीच इलाके के कई घरों के निवासियों को अपना घर छोड़कर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

जब ज्वालामुखी के लावे से कार हो गई खाक
हवाई काउंटी के सिविल डिफेंस एजेंसी ने अपनी वेबसाइट में अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि लोग किसी भी समय अपना घर छोड़ने को तैयार रहें। ज्वालामुखी जिस तरह से लावा उगर रहा है उसके बाद ये अलर्ट जारी किया गया। इस बीच निकाले गए लोगों के लिए खास तौर से कम्यूनिटी सेंटर खोले गए हैं, जहां पर लगातार मदद पहुंचाई जा रही है। हालांकि जिस तरह की तस्वीरें यहां से सामने आ रही हैं, वो बेहद भयावह हैं।
किलाऊ ज्वालामुखी से कैसे खाक हो गई कार, देखिए VIDEO












Click it and Unblock the Notifications