VIDEO : महारानी की विदाई : कनाडाई PM और फ्रांस के राष्ट्रपति पर भड़के लोग, पूछा- क्या Trudeau नशे में धुत्त ?
राजकीय सम्मान के साथ महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की अंतिम विदाई से पहले फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की आलोचना हो रही है। viral video canada pm trudeau
लंदन, 20 सितंबर : Queen Elizabeth II Funeral दुनियाभर में सुर्खियों में रहा। इसी बीच महारानी की विदाई से पहले का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि कनाडा के पीएम टीशर्ट में बोहेमियन रैप्सोडी गाते दिखे। फ्रांस के राष्ट्रपति को साधारण कपड़ों में टेम्स नदी के किनारे टहलते देखा गया। अब सोशल मीडिया पर दोनों की खिंचाई हो रही है।

पीएम जस्टिन ट्रूडो की खिंचाई
महारानी एलिजाबेथ की अंतिम विदाई से पहले की वायरल वीडियो बताकर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की खिंचाई हो रही है। नेटिज़ेंस ने ट्रूडो पर "अनुचित" अभिनय करने का आरोप लगाया है।

लंदन के महंगे होटल में कनाडा के PM
दरअसल, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो एक वायरल वीडियो में होटल लॉबी में 'बोहेमियन रैप्सोडी' गाते देखे जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार से दो दिन पहले लंदन के महंगे होटल की लॉबी में पीएम ट्रूडो ने 'बोहेमियन रैप्सोडी' गाया।

क्या गुनगुना रहे थे 50 साल के प्रधानमंत्री
द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रूडो लंदन के द कोरिंथिया होटल में ठहरे। वायरल वीडियो क्लिप में ट्रूडो फ्रेडी मर्करी (Freddie Mercury) के लिखे गीत के बोल "Because I'm easy come, easy go/ Little High, Little low," गुनगुनाते दिखे। इस दौरान 50 वर्षीय प्रधानमंत्री ट्रूडो के आसपास काफी लोग भी जमा थे।

गुस्साई महिला टीचर में ट्रूडो को बताया ड्रामा टीचर
बता दें कि ट्रूडो के जिस गाने पर विवाद हो रहा है उस प्रतिष्ठित 'बोहेमियन रैप्सोडी' को क्वीन सॉन्ग भी कहा जाता है। वायरल वीडियो शनिवार की बताई जा रही है। लीजा पावर नाम की ट्विटर यूजर (@LisaPow33260238) ने वीडियो ट्वीट कर लिखा, ब्रिटेन में हमारे प्रधानमंत्री रानी के अंतिम संस्कार के दौरान कनाडा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ट्रूडो पर हमला करते हुए इस महिला ने लिखा, आप एक नाटक शिक्षक थे, बिना यह कहे भी आप खुद को ड्रामा टीचर के रूप में पेश कर सकते हैं।
नीचे देखें ट्रूडो का वीडियो---
प्रधानमंत्री कार्यालय को देना पड़ा बयान
ट्रूडो जब महारनी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान कनाडाई प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ पियानो वादक ग्रेगरी चार्ल्स (Gregory Charles) भी शामिल थे। वायरल वीडियो पर विवाद के बीच कनाडाई टोरंटो स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, "शनिवार रात के खाने के बाद, प्रधानमंत्री कनाडाई प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ एक छोटी सभा में शामिल हुए। सभी महारानी के जीवन और सेवा को श्रद्धांजलि देने आए हैं।

राजकीय शोक में गाना 'अनुचित'
कनाडाई पीएम ट्रूडो की वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर की जा रही है। इंटरनेट यूजर्स ने ब्रिटेन में 10 दिनों के राजकीय शोक की अवधि के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री के 'गाने' को "अनुचित" कार्य करार दिया। एक अन्य कमेंट में लिखा गया, "कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो मैली टी-शर्ट पहने नशे में धुत दिखाई दे रहे हैं। क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार से एक रात पहले लंदन के कोरिंथिया होटल की लॉबी में गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्या वे अंतिम संस्कार में आए हैं ? क्या वह नशे में हैं ? ये कैसा व्यवहार है ?

प्रधानमंत्री नीच, बेवकूफ या...
एक ट्विटर यूजर ने पूछा, ब्रिटेन महारानी के लिए शोक मना रहा है। जस्टिन ट्रूडो गीत गा रहे हैं... कोई फर्क नहीं पड़ता' वह नीच, बेवकूफ या मुंहफट में कोई एक या तीनों ही है। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रूडो जिस होटल में ऐसा कर रहे हैं इसमें एक रात का किराया 2,000 अमेरिकी डॉलर प्रति रात यानी करीब 1.60 लाख रुपये होता है। एक अन्य यूजर ने इसे घटिया करार दिया।

अंतिम संस्कार में गाना, ऐसे माफी मिलेगी !
एक अन्य यूजर ने पूछा कि किसी भी अन्य राष्ट्राध्यक्ष, शाही, या अन्य विदेशी गणमान्य व्यक्ति ने Queen's Funeral के दौरान ऐसा किया क्या ? महारानी के अंतिम संस्कार से पहले... गाते हुए कोई सबूत दिखाओ। ऐसा होने पर खुशी-खुशी जस्टिन ट्रूडो को माफ कर दूंगा।

फ्रांस के राष्ट्रपति पर भी हमला
कनाडा के पीएम ट्रूडो के अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की वीडियो भी वायरल हो रही है। मैक्रों साधारण कपड़ों में लंदन की मशहूर टेम्स नदी के किनारों पर टहलते दिखे। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सादगी करार दिया तो कुछ लोगों ने फ्रांस के राष्ट्रपति को प्रोटोकॉल का पालन न करने को लेकर निशाने पर लिया।

लंदन की सड़कों पर निकले राष्ट्रपति
हालांकि, राष्ट्रपति मैक्रों और उनकी पत्नी ने टेम्स के किनारों पर साधारण कपड़ों में टहलने से पहले महारानी को प्रोटोकॉल के मुताबिक श्रद्धांजलि भी दी। स्काई डॉट कॉम की रिपोर्ट में लिखा गया, राष्ट्रपति मैक्रों ब्रिटिश जनता का मूड भांपने अजनबी बनकर लंदन की सड़कों पर निकले। राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी ब्रिगिटी (Brigitte) भी मौजूद रहीं।
नीचे देखें फ्रांस के राष्ट्रपति की वीडियो---
ब्रिटिश संसद के बाहर फ्रांस के राष्ट्रपति
खबर के मुताबिक राष्ट्रपति मैक्रों संसद के चारों ओर सड़कों पर मौजूद स्थानीय लोगों के साथ घुलमिल गए। दूसरी ओर दर्जनों लोगों ने मैक्रों का मज़ाक भी उड़ाया। सोशल मीडिया पर मीम शेयर कर कमेंट किए गए। फ्रांसीसी राष्ट्राध्यक्ष टेम्स किनारे पत्नी के साथ टहलने के दौरान गहरे नीले रंग की जैकेट, गहरे रंग की पैंट और गले में स्टॉल पहने दिखे। उनका ट्रेडमार्क नीला सूट नहीं पहनना लोगों को काफी खटका। मैक्रों की वीडियो फ्रांसिसी पत्रकार- पियरे लुई कारोनो (@pierloucaron) ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की।

राष्ट्रपति का साधारण कपड़ों में होना ठीक नहीं
यूजर्स ने कहा, राष्ट्रपति का बिना सुरक्षाकर्मियों के ऐसे घूमना चौंकाने वाला है। कुछ लोगों ने कहा कि महारानी के अंतिम संस्कार के दौरान किसी राष्ट्रपति का साधारण कपड़ों में होना ठीक नहीं। वायरल वीडियो में राष्ट्रपति मैक्रों चश्मा पहने और आम लोगों के बीच से गुजरते दिखे। अधिकांश लोग उन्हें अजनबी की तरह, जबकि कुछ लोग स्तब्ध होकर देखते दिखे।












Click it and Unblock the Notifications