अमेरिका के वर्जीनिया में राष्ट्रवादियों और प्रदर्शनकाारियों के बीच हिंसा, कई घायल

शर्लोसेविल। वर्जीनिया के शर्लोसेविल शहर में वाइट नेशनलिस्ट और विरोध प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसा में कई लोगों को गंभीर चोटें आई है। पुलिस के अनुसार वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के कुछ स्टूडेंट्स और वाइट नेशनलिस्ट एक पार्क में रैली कर रहे थे तभी विरोध प्रदर्शनकारी हाथों में यहुदी झंडे लेकर पहुंच गए। माहौल खराब होने से पहले ही पुलिस ने वाइट नेशनलिस्ट को पार्क खाली करने कहा और उसी दौरान दोनों ग्रुप के बीच जमकर झड़प देखने को मिली।

वर्जीनिया में राष्ट्रवादियों व प्रदर्शनकाारियों के बीच हिंसा

शर्लोसेविल पुलिस के अनुसार सुबह करीब 11 बजे पार्क में वाइट नेशनलिस्ट नेशनलिस्ट एक रैली कर रहे थे उसी उस रैली का विरोध करन के लिए कुछ लोग वहां पंहुच गए। विरोध प्रदर्शनकारियों के हाथ में यहुदी चिन्ह बनाया हुए झंडे थे और वे साथ में लाठियां और बोतलों में केमिकल लेकर भी आए थे। दोनों ग्रुप के बीच मची हिंसा में कई लोगों को गंभीर चोटें आई, जिसके बाद वर्जीनिया के गवर्नर ने टेरी मेकऑलिफ ने स्टेट में इमरजेंसी घोषित कर दी।

इस क्षेत्र में तनाव शुक्रवार रात को तब पैदा हुआ जब वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के कुछ स्टूडेंट्स हाथों में टॉर्च लिए मार्च निकालते हुए नारे लगा रहे थे। वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने अपने नारों में कहा, 'वाइट यहीं रहते हैं', 'तुम हमे हटा नहीं सकते', 'नाजी हमे हटा नहीं सकते'।

अमेरिका के वर्जीनिया में वाइट राष्ट्रवादियों और विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों की राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भी निंदा की है। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा," हम सभी को अवश्य ही एक साथ रहना चाहिए और सभी तरह की हिंसा की निंदा करनी चाहिए। अमेरिका में इस तरह की हिंसा की कोई जगह नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+