Vincent Chan: कॉर्पोरेट की नौकरी से तंग आकर छोड़ दी लाखों की नौकरी, अब YouTube पर कमा रहा करोड़ों रुपये
नौकरी न मिलने पर कई लोग सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं और क्रिएटर बन जाते हैं। वे फेसबुक-यूट्यूब के सहारे अपने खर्चे चलाते हैं। कई लोग शौक से भी वीडियो क्रिएटर बनते हैं और पैसे बनाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि कोई यूट्यूबर बनने के लिए करोड़ों की नौकरी छोड़ दे।
विंसेंट चान एक चीनी प्रवासी हैं जो अपनी अच्छी खासी व्हाइट कॉलर जॉब छोड़कर अपने माता-पिता के साथ अमेरिका में रहते हैं। चान एक निम्न-मध्यम वर्गीय परिवार से हैं और अब एक सफल प्रभावशाली व्यक्ति बनने के लिए उन्होंने कई वर्षों तक कई वित्तीय संघर्षों का सामना किया है।

हाल में ही बिजनेस इनसाइडर को दिए गए एक इंटरव्यू में विंसेंट चान ने कहा कि वह अपनी कॉर्पोरेट लाइफ से थक गए थे। उन्हें वहां अच्छी खासा वेतन मिलता था लेकिन उन्हें ये समझ आ गया कि ये कॉर्पोरेट लाइफ उनके लिए नहीं है, जहां हर कोई वेतन या प्रोमोशन पाने के लिए अपने बॉस को खुश करने में लगा रहता है।
चान ने कहा कि उन्हें बोरिंग नौकरी करते हुए अहसास हुआ कि उनकी सामाजिक और पारिवारिक जिंदगी चौपट हो चुकी है। वह अपने परिवार को वक्त नहीं दे पा रहे थे। दोस्तों से उनका संपर्क खत्म हो चुका था। चान को अहसास हुआ कि हर सप्ताह 80 घंटे की कड़ी मेहनत करने के बाद वह बस कंपनी के लिए जी रहे थे।
चान को एक दिन ये अहसास हुआ कि उनकी कंपनी को वास्तव में उनकी परवाह नहीं है। यदि कल उन्हें कुछ हो गया तो कंपनी उनकी जगह किसी और को ढूंढ़ लेगी। फिर 1-2 या फिर 4 दिन बाद किसी को याद भी नहीं रहेगा कि विंसेंट चान नाम का कोई शख्स भी था।
इसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला कर लिया और अब वह अपनी कंपनी से मिलने वाले रुपये से अधिक पैसे कमा रहे हैं। हालांकि उन्होंने नौकरी छोड़ने से पहले इतना पैसा जमा कर लिया था कि किसी आपातकालीन स्थिति में उनके पास पैसे हों। अपने चैनल पर वह लोगों को युवा अमेरिकियों को सिखा रहे हैं कि आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन कैसे जीना है।

विंसेंट चान के यूट्यूब चैनल पर 530,000 फॉलोअर्स हैं। वह अपने चैनल पर वित्तीय जानकारियां देते हैं। उन्होंने अब तक अपने चैनल 77 वीडियो डाले हैं। उनके सबसे अधिक लोकप्रिय वीडियो को 35 लाख लोगों ने देखा है।












Click it and Unblock the Notifications