क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

वियतनाम में 20 सालों में ऐसा तूफान और भूस्खलन कभी नहीं आया, 35 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लापता

वियतनाम में 20 सालों में ऐसा तूफान और भूस्खलन कभी नहीं आया, 35 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लापता

Google Oneindia News

Vietnam Typhoon, landslides: वियतनाम में भारी बारिश से आए भूस्खलन और आंधी-तूफान से जूझ रहा है। वियतनाम में भूस्खलन और आंधी-तूफान का वजह से कम 35 लोग मारे गए और 50 से अधिक लोग लापता हैं। लापता लोगों में 14 मछुआरे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि 20 साल में वियतनाम ने कभी भी ऐसा भीषण तूफान और भूस्खलन का सामना नहीं किया है। अधिकारियों के मुताबिक कई हजार लोग इस तबाही में अपना घर-बार खो चुके हैं। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सभी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तूफान में लापता हुए लोगों को बचाने के लिए बचावकर्मी लोग लगे हुए हैं।

Vietnam Typhoon

बचाव दल के लिए तत्काल ध्यान देश के मध्य क्षेत्र स्थित तीन गांवों पर है, जहां भूस्खलन से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है और 40 से अधिक अन्य लोगों के मोटे मिट्टी और मलबे में दबने की आशंका है। दो दिन पहले यहां आंधी-तूफान की रफ्तार ने कहर बरपाया था। जिसमें एक की मौत हुई थी और दो नाव में सवार 12 मछुआरे लापता हो गए थे।

40 हजार लोग भेजे गए शेल्टर कैम्प में

प्रभावित इलाकों के 40 हजार लोगों को शेल्टर कैम्प में रखा गया है। अधिकारियों ने कार्यालयों, कारखानों और स्कूलों को बंद कर दिया।

उप प्रधानमंत्री त्रिन्ह दीन्ह डंग ने एक भूस्खलन स्थल का गुरुवार (29 अक्टूबर) को दौरा किया। जहां सैनिक बुलडोजर से मलबे को हटाने के लिए काम कर रहे थे और उन्होंने अधिकारियों को प्रयासों को देखते हुए मदद के लिए और अधिक सैनिकों को भेजने का आदेश दिया है।

उन्होंने कहा, हमें भूस्खलन स्थल तक सबसे तेजी से पहुंचना है। बड़ी मशीनों को वहां फंक्शन कराने के लिए बहुत जरूरी है कि वहां अधिक से अधिक सैनिक भेजे जाएं। हम हेलीकॉप्टरों से सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

56 हजार घर हुए बर्बाद

मीडिया के मुताबिक नेवी की खोज के दौरान गायब अन्य 26 मछुआरों में से 12 के शव मिले हैं, जिनकी नावें बिनह दीन्ह प्रांत से लापता हो गई थी। 14 अन्य मछुआरें अब भी लापता हैं।

वियतनाम समाचार के अनुसार,आंधी-तूफान ने लगभग 56,000 घरों की छतें उड़ा दीं और क्वांग न्गई प्रांत में बड़े पैमाने पर ब्लैकआउट हुआ, जहां 1.7 मिलियन लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। दक्षिण चीन सागर में वियतनाम के आगे बढ़ने से पहले फिलीपींस में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें- भारत में आज से पूरी तरह से बंद होगा PUBG Mobile गेम, कंपनी ने अफसोस के साथ किया ऐलानये भी पढ़ें- भारत में आज से पूरी तरह से बंद होगा PUBG Mobile गेम, कंपनी ने अफसोस के साथ किया ऐलान

Comments
English summary
Vietnam Typhoon, landslides 35 dead and more than 50 were missing
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X