Video: अगले आत्मघाती हमलावर चुने जाने पर कैसे खुशी बना रहा है ISIS आतंकी
आईएसआईएस का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक आतंकी खुद को आत्मघाती हमलावर चुने जाने पर खुशी मना रहा है।
नई दिल्ली। आत्मघाती हमलावर जो अपनी जान देकर कई मासूम लोगों की जान ले लेता है बनने के लिए कैसे आतंकी तैयार होते हैं, इसका नमूना आपको इस वीडियो को देखने के बाद मिल जाएगा। आत्मघाती हमलावर चुने जाने पर कैसे एक आतंकी खुशी मना रहा है, ये देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
दरअसल आईएसआईएस का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक आतंकी खुद को आत्मघाती हमलावर चुने जाने पर खुशी मना रहा है। वो खुशी से नाचने लगता है। अपने साथियों के गले लगने लगता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के एक साथ खड़े है। फिर एक लड़का अपनी दोनों मुठ्ठियों को आगे कर दूसरे को उसमें से एक चुनने को कहता है।
वह शख्स एक मुठ्ठी को चुनता है। उसके चुने जाने के बाद वो लड़का खुशी से नाचने लगता है। उसे पता लगता है कि उसे अगला आत्मघाती हमलावर बनने के लिए चुन लिया गया है। वो खुशी से जल्दी-जल्दी एक जैकेट पहनने लगता है और एक जीप में बैठकर चला जाता है। थोड़ी देर बाद किसी जगह पर धमाके की वजह से धुंआ निकलता दिखाई देने लगता है। डेली मेल के मुताबिक ये धुंआ हमले की वजह से ही उठ रहा होत है। आप भी देखिए ये वीडियो...
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे