समंदर में बाप-बेटे की बोट पर विशालकाय हंपबैक व्हेल का हमला, शांत पानी से अचानक ऐसे आई बाहर, Video
Humpback whale Video Viral: वैसे बीच समंदर में मछली पकड़ने का अपना अलग ही मजा होता है। फिशिंग करने वाले इस रोमांच को अच्छे से जानते हैं, लेकिन समुद्र में मछली पकड़ना जितना रोमांचित करता है, उतना ही खतरे से भरा होता है। क्योंकि पानी के अंदर कितनी खतरनाक व्हेल मछलियां होती हैं, इसका ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक विशालकाय हंपबैक व्हेल (Humpback whale) ने फिशिंग बोट पर हमला कर दिया।

बड़ा सा मुंह खोलकर हमला करने की कोशिश
दरअसल, एक बाप-बेटे की जोड़ी मछली पकड़ने के लिए फिशिंग बोट पर सवार थी, सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन उनकी इस जर्नी में सबसे डरा देने वाला एक्सपीरियंस तब हुआ, जब एक विशाल हंपबैक व्हेल (Humpback whale Attack) ने पानी के नीचे आकर अचानक बड़ा सा मुंह खोलकर हमला करने की कोशिश की।

हंपबैक व्हेल के अटैक का Video वायरल
बस कुछ इंच की दूरी से नाव पर सवार बाप-बेटे बच गए, जो काफी डरावना था। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो अमेरिका की है, जहां न्यू जर्सी के बेलमार के पास मछली पकड़ने गए थे। हंपबैक व्हेल के अटैक करने के उस मंजर को बेटे जैच पिलर ने कैमरे में कैद कर दिया, जो काफी सहमा देने वाला है। जैच पिलर (zach piller) इसे वीडियो को तीन दिन पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "एपिक व्हेल फुटेज। हमारी नाव के किनारे से टकराते हुए! -ऑरिजिनल वीडियो।"

हजारों छोटी मछलियों के नीचे से निकली व्हेल
वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे पानी के सतह पर पहले एक हलचल पैदा होती है, फिर उसके बाद बहुत सारी मछलियां ऊपर आती है और फिर पलक झपकते ही हजारों छोटी मछलियों के अंदर से एक व्हेल का विशाल सिर उभरता है। जो काफी खूंखार तरीके से हमले की फिराक में होती है। विशाल व्हेल को देखने के बाद पिलर को चिल्लाते हुए भी सुना जा सकता है। जिसके बाद डर के वो पीछे हटते हैं और फिर वह जल्दी से समुद्र में डूब जाती है।

18 फीट के स्टारक्राफ्ट की सवारे थे पिता-पुत्र
पिलर के अनुसार साल के इस समय में छोटी मछलियां काफी मात्रा में होती हैं, जो व्हेल और अन्य क्रस्टेशियंस को आकर्षित करती हैं, जो उनका खाती हैं। उन्होंने न्यूज आउटलेट को बताया कि बुधवार को 70 डिग्री के हाई टेंपरेचर के साथ पानी शांत और मौसम बेहद सुहावना था। यह जोड़ी 18 फीट के स्टारक्राफ्ट की सवारी कर रही थी। जो बेलमार में एक मरीना पर है। बता दें कि हंपबैक व्हेल किनारे के पास छोटी मछलियों को खाती है।












Click it and Unblock the Notifications