VIDEO: आधी रात को रहस्यमयी जानवर ने ड्राइवर को किया परेशान, चमक रही थीं आंखें, पैर भी थे अजीब
नई दिल्ली: रूस के एक ड्राइवर का दावा है कि उसको एक रहस्यमयी जानवर ने काफी परेशान किया। जिसको वो 'बिगफुट' जैसा बता रहा है। उसने सबूत के तौर पर लोगों को एक वीडियो भी दिखाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा, लेकिन अभी तक ये पता नहीं चल पाया कि आखिर वो कौन सा जानवर था? (वीडियो-नीचे)

नाइट विजन कैमरे से बना वीडियो
ड्राइवर के मुताबिक वो हाल ही में किसी काम से जा रहा था, तभी रास्ते में उसको एक अजीब सा जानवर दिखा। रात का वक्त होने की वजह से सर्दी भी काफी ज्यादा थी। ड्राइवर के दावे के मुताबिक जानवर ने उसको काफी देर तक परेशान किया, इसके बाद वो झाड़ियों की ओर गया। इस पर उसने अपना नाइट विजन वाला कैमरा निकाला और उस जानवर की हरकत को रिकॉर्ड कर लिया।

आंखें थीं चमकदार
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जानवर झाड़ियों के बीच से आता है। वो देखने में चिम्पैंजी की तरह लग रहा था और उसकी आंखें काफी चमकदार थीं। ये वीडियो बहुत छोटा है, जिस वजह से जीव विशेषज्ञ भी इसके बारे में कुछ बता नहीं पा रहे हैं।

लोगों को लग रहा 'शैतान'
सोशल मीडिया पर भी इस जानवर को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक शख्स ने कमेंट कर लिखा कि वीडियो बहुत चिलचस्प है, समझ ही नहीं आ रहा ये अज्ञात जानवर यति है या बिगफुट। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जब ये घुटनों के बल चल रहा था तो ये बहुत डरावना लग रहा था, मुझे ये यति के बच्चे की याद दिलाता है। बहुत से लोग ऐसे भी थे, जो इस जानवर को शैतान या बुरी आत्माएं मान रहे हैं।

क्या होता है बिगफुट?
बिगफुट एक रहस्यमयी जानवर है, जिसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। कई रिसर्चर्स का दावा है कि ये उत्तरी अमेरिका के जंगलों में पाया जाता है। इसके अलावा ये काफी हद तक बंदरों जैसे होते हैं। इनके शरीर और पैर काफी बडे़ होते हैं, इसी वजह से इनका नाम बिगफुट रखा गया है। अमेरिका की कई लोककथाओं में भी इनका जिक्र है।












Click it and Unblock the Notifications