Video: सांप के साथ खेल रहा था शख्स जब हुआ सिर पर करारा पलटवार, वीडियो देखकर सिहर जाएंगे आप

नई दिल्‍ली। इस समय एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फेसबुक पर वायरल इस वीडियो को देखकर आप भी सिहर जाएंगे। इस वीडियो में एक लड़के के सिर पर अचानक सांप हमला बोल देता है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह से सांप इस लड़के को काट लेता और फिर लड़का कैसे अपनी जान उससे छुड़ाने की कोशिशें करता है।

सिर पर सांप ने बोला हमला

सिर पर सांप ने बोला हमला

वीडियो को एक एनजीओ रैपटाइल हंटल की ओर से फेसबुक पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे एक लड़का सांप को परेशान करता है। वह उसे बार-बार छेड़ रहा है और लड़के ने इस सांप को अपने हाथ में पकड़ा हुआ है। जैसे ही लड़का सांप को अपने करीब लाता है और अपने माथे पर रखने की कोशिश करता है, उसी पल एक दिल दहलाने वाली घटना होती है। सांप अचानक लड़के के सिर पर हमला बोल देता है और सिर का हिस्‍सा उसकी पकड़ में आ जाता है।

ढाई लाख लोगों ने देख डाला वीडियो

वीडियो पूरा शूट नहीं हो सका लेकिन इसमें नजर आता है कि लड़का सांप के चंगुल से खुद को छुड़ाने की काफी जद्दोजहद कर रहा है। वह काफी कोशिश करता है मगर सांप के चंगुल से खुद नहीं छुड़ा पाता है। वीडियो कहां का है, इस बात की कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। इसे दो सितंबर को अपलोड किया गया था और तब से ही ढाई लाख लोग इसे देख चुके हैं। इसे देखने और शेयर करने वालों की संख्या में रोज इजाफा हो रहर है।

सांप के साथ लोगों ने जताई हमदर्दी

सांप के साथ लोगों ने जताई हमदर्दी

कई लोगों ने इस पर कमेंट किया है और लिखा है कि इस तरह से परेशान करने पर ऐसे ही नतीजे मिलते हैं। जो कमेंट्स आए हैं उसमें लोगों ने लड़के को लताड़ा है और कहा है कि वह जानबूझकर सांप को तंग कर रहा है। एक फेसबुक यूजर ने लिखा, 'बहुत अच्‍छा हुआ। तुम्‍हें अच्‍छा सबक मिला होगा और उम्‍मीद है कि चोट भी लगी होगी।' वहीं एक और यूजर ने गुस्‍से में लिखा है कि सांप ने जो कुछ किया वह सही किया। अगर लड़के को चोट नहीं लगती तो उसे सबक भी नहीं मिलता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+