VIDEO: 44 साल के शख्स ने बकरी से की 'शादी', रिश्तेदार और गांव वाले भी हुए शामिल

नई दिल्ली: हाल ही में गुजरात की एक लड़की क्षमा बिंदु ने खुद से ही शादी कर ली। जिसको लेकर खूब हंगामा हुआ। ये मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक और अजीबोगरीब शादी का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा और बहुत से लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। विरोध बढ़ता देख शख्स ने खुद इस शादी की सच्चाई बताई। (वीडियो-नीचे)

रिश्तेदार भी थे मौजूद

रिश्तेदार भी थे मौजूद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक इंडोनेशियाई व्यक्ति ने बकरी से शादी की है। इसके लिए सभी जरूरी रस्मों को भी अदा किया गया। साथ ही शख्स के रिश्तेदार और गांव वाले भी इस शादी में मौजूद रहे। इसके अलावा दूल्हे ने शादी की पूरी ड्रेस भी पहनी थी, जबकि बकरी को एक खास पोशाक पहनाई गई।

44 साल है उम्र

44 साल है उम्र

रिपोर्ट में बताया गया कि शादी करने वाले शख्स का नाम सैफुल आरिफ है, जो 44 साल के हैं। वो इंडोनेशिया के बेनजेंग जिले के क्लैमपोक गांव में रहते हैं। वहां पर 5 जून को उन्होंने पारंपरिक तरीके से शादी की। जिसमें बहुत से स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने निकाह में 22 हजार इंडोनेशियाई रुपिया दिया।

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। कई न्यूज चैनल्स ने भी इसको पोस्ट किया। जिसके बाद उस शख्स की जमकर आलोचना हुई। एक शख्स ने ट्वीट कर लिखा कि इस आदमी ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। इसको इलाज की जरूरत है। दूसरे शख्स ने शादी में शामिल लोगों और उस युवक पर कार्रवाई की मांग की।

सफाई में कही ये बात

सफाई में कही ये बात

विवाद बढ़ता देख शख्स दोबारा से सोशल मीडिया पर आया। उसने सफाई देते हुए कहा कि ये वीडियो उनकी ओर से मजाक में बनाया गया था। ये शादी वास्तव में नहीं हुई। वीडियो में जो कुछ भी दिख रहा वो उनकी एक्टिंग का पार्ट है, ऐसे में लोग इसे सच ना समझें।

क्षमा ने खुद से की शादी

क्षमा ने खुद से की शादी

वहीं दूसरी ओर गुजरात की क्षमा बिंदु ने खुद से ही शादी कर ली। उनकी शादी 11 जून को होने वाली थी, लेकिन कई संगठनों ने उसके विरोध की योजना बनाई थी। जिस वजह से उन्होंने पहले शादी करने का फैसला लिया। इस शादी में उनके कुछ करीबी शामिल हुए थे। क्षमा ने खुद को मंगलसूत्र पहनाते हुए मांग में सिंदूर भी भरा। वहीं विरोध के बाद पंडित ने शादी में शामिल होने से इनकार कर दिया था, जिस वजह से उन्होंने टेप में ही मंत्र बजाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+