वीडियो: 'कंडोम बम' से रूस की सेना के खिलाफ आईएसआईएस ने रची साजिश
दमिश्क। जब से रूस की एयरफोर्स ने सीरिया में आईएसआईएस के अड्डों पर हमला शुरू किया है तब से ही आतंकियों में एक नई दहशत पैदा हो गई है। कभी वह लड़कियों के कपड़ों में सीरिया से भागने की कोशिश कर रहे हैं तो कभी शेव करके अपना हुलिया बदल रहे हैं। अब आईएसआईएस ने रूस के फाइटर जेट्स को गिराने के लिए कंडोम बम तैयार किया है।

कुछ दिनों पहले तीन मिनट का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि आतंकी कंडोम को एक्सप्लोसिव्स के साथ हवा में उड़ा रहे हैं। जिस जगह पर यह हथियार तैयार हो रहे हैं वह है सीरिया का शहर इदलिब।
इस वीडियो को देखने से साफ पता चलता है कि कैसे आतंकी अब रूस की सेनाओं से घबरा गए हैं और नए तरीकों के बारे में सोच रहे हैं।
इस वीडियो में आतंकी धर्म से जुड़ी कुछ बातें भी कहते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखा रहा है कि एक कमरे में रखीं कुछ मशीनों की मदद से आतंकी इन बमों को तैयार कर रहे हैं। एक्सप्लोसिव भरकर वे इसे तुरंत आसमान में छोड़ दे रहे हैं और कुछ ही सेकेंड्स में यह ब्लास्ट हो जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications