जब WWE रिंग में उतरे अमेरिकी राष्‍ट्रपति और लगाया 'धोबी पछाड़

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक वीडियो ट्वीट किया है और इस वीडियो में वह डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई के एक मैच में विंस मैक्‍मैन को पंच करते नजर आ रहे हैं। दिलचस्‍प बात यह है कि इस वोडियो में ट्रंप ने मैक्‍मेन के मुंह पर सीएनएन का लोगो लगाया है। ट्रंप के इस नए ट्वीट से फिर से विवाद होगा इतना तो तय है।

WWE के स्‍टाइल में सीएनएन को चित्‍त करते अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप

ट्रंप पर लगे हिंसा भड़काने के आरोप

राष्‍ट्रपति ट्रंप और सीएनएन के बीच विवाद नया नहीं है। दोनों के बीच चुनावों के बाद से ही विवाद है और ट्रंप सीएनएस को अक्‍सर फेकिंग न्‍यूज कहकर ही संबोधित करते हैं। राष्‍ट्रपति ट्रंप पर इस नए वीडियो के बाद रिपोटर्स के खिलाफ हिंसा को उकसाने के आरोप लग रहे हैं। ट्रंप इस वीडियो क्लिप में के जरिए 'सीएनएन की पिटाई' करते हुए नजर आ रहे हैं। ' यह वीडियो दरअसल वर्ष 2007 के एक मैच की एडीटेड क्लिप है जो रेसलमेनिया के 23वें संस्‍करण में हुआ था। इस वीडियो में ट्रंप डब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूई चेयरमैन विंस मैक्‍मैन को पंच कर रहे हैं। लेकिन मैक्‍मेन के चेहेर की जगह ट्रंप ने सीएनएस का लोगो प्रयोग किया है। ट्रंप ने यह वीडियो रविवार को ट्वीट किया है। ट्रंप ने इसे '#FraudNewsCNN #FNN'के साथ ट्वीट किया है। सिर्फ इतना ही नहीं अमेरिकी राष्‍ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @POTUS की ओर से भी इस वीडियो को रि-ट्वीट किया गया।

वर्ष 2007 का वह मैच

वर्ष 2007 में डोनाल्‍ड ट्रंप रेसलमेनिया के एक मैच में आए। यह मैच हेयर-वर्सेज-हेयर मैच था, ट्रंप ने बॉबी लैशले को चुना जो उनकी जगह पर मैच लड़ने के लिए रिंग में आए। उस समय विंस मैक्‍मेन डब्‍लूयडब्‍लूयई के वाइस चेयरमैन थे और उनकी जगह पर उमागा इस मैच में लड़ रहे थे। मैच के आखिर में लैशले विजेता बने और फिर ट्रंप को मैक्‍मे को गंजा करना पड़ा था। इस मैच में स्‍टोन कोल्‍ड स्‍टीव ऑस्टिन एक रेफरी की भूमिका में थे और उन्‍होंने लैशले की जीत में एक अहम रोल अदा किया था। इसी मैच के खत्‍म हो जाने के बाद स्‍टोन कोल्‍ड ने अपने फेवरिट शॉट जिसे स्‍टनर के नाम से जानते हैं, उसे ट्रंप पर आजमाया। ट्रंप, कोल्‍ड के इस दांव के साथ ही चित्‍त होकर गिर गए। इसके बाद वर्ष 2009 में ट्रंप को कंपनी का मालिक बना दिया गया और कंपनी के शेयर धड़ाम हो गए थे। कंपनी की माली हालत भी बिगड़ती गई लेकिन इसके बाद भी उन्‍हें वर्ष 2013 में डब्‍लूयडब्‍लूयई के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+