अफगानिस्तान ने कहा भारत से डरता है 'कमजोर' पाकिस्तान
न्यूयॉर्क। उरी आतंकी हमले के बाद आतंकवाद के मसले पर पाकिस्तान को चारो ओर से मार पड़ रही है। पहले तो अफगानिस्तान ने अमेरिका से कहा कि अमेरिकी यूनिवर्सिटी पर हुए आतंकी हमले में आतंकी पाक से आए थे। अब अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा है कि पाक, भारत से डरता है और इसलिए आतंकियों के खिलाफ कमजोर है।

पाक का 'इंडिया फोबिया'
अफगान विदेश मंत्री सलाहउद्दीन रब्बानी बुधवार को विदेश संबंधों पर बनी उंगा की काउंसिल में बोल रहे थे। रब्बानी ने कहा कि पाक आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में नाकाम है। इसकी वजह से उसका 'इंडिया फोबिया,' पाक की सेना और नागरिकों के बीच तनाव और पड़ोसियों के साथ भरोसे की कमी इसकी अहम वजहें हैं।
आतंकियों का स्वर्ग पाक
उन्होंने पाक को आतंकियों के लिए एक सुरक्षित सैरगाह करार दिया। रब्बानी ने मांग की पाक में मौजूद आतंकियों के अड्डों को पूरी तरह से खत्म किया जाए ताकि दुनिया में आतंकवाद को पराजित किया जा सके।
रब्बानी ने यह बातें उस समय कहीं जब उनसे पूछा गया था कि ऐसी कौन सी बात है जो पाक को आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने से रोकती और क्यों पाक की इच्छाशक्ति उसे तालिबान और दूसरे आतंकी संगठनों के लिए कमजोर है?
अफगानिस्तान की कोशिशें बेकार
यहां पर उन्होंने कहा कि इन सारी वजहों के बावजूद पाकिस्तान और अफगानिस्तान आपसी भरोसे को बढ़ाने में सफल हो सकते हैं।
रब्बानी ने बताया कि राष्ट्रीय सरकार के गठन के बाद से, अफगानिस्तान ने पाक के साथ चलने के लिए सभी उपाय किए और संबंधों का नया अध्याय शुरू करने की कोशिश की। सेना और नागरिकों के बीच तनाव और भारत से डर दो ऐसी वजहें जिससे पाक को खुद ही निबटना होगा।












Click it and Unblock the Notifications