‘वो शाकाहारी है, उस ठग पर भरोसा मत करना...’, डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार विवेक रामास्वामी पर बोला जमकर हमला
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार विवेक रामास्वामी पर जमकर निशाना साधा है। कुछ समय पहले तक भारतवंशी उम्मीदवार रामास्वामी लगातार ट्रंप का समर्थन करते दिखाई देते थे और ट्रंप भी विवेक रामास्वामी को लेकर सदाशयता दिखाते आए थे, लेकिन अब अचानक से दोनों ने एक दूसरे पर जोरदार हमला शुरू कर दिया है।
ट्रंप ने रामास्वामीपर आरोप लगाया है कि भारतीय-अमेरिकी उद्यमी छल-कपट से अपना प्रचार अभियान चला रहे हैं। कुछ समय पहले तक विवेक रामास्वामी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच वैमनस्यता देखनो को नहीं मिली थी। लेकिन अब दोनों तरफ से एक दूसरे पर जवाबी हमले किए जा रहे हैं।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके प्रचार अभियान टीम ने साथी जीओपी उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को "धोखेबाज" और "कपटी" करार दिया है, और अपने समर्थकों को बायोटेक उद्यमी का समर्थन करने के खिलाफ चेतावनी दी है। ट्रंप ने समर्थकों से रामास्वामी को वोट न देने का आग्रह किया और दावा किया कि इससे "दूसरे पक्ष" को फायदा होगा।
'रामास्वामी एक नंबर के ठग'
ट्रम्प अभियान के वरिष्ठ सलाहकार क्रिस लासिविटा ने रामास्वामी को "नंबर एक फ्रॉड" करार दिया। उन्होंने आगे कहा, "अगर आप रिपब्लिकन हैं और आयोवा में हैं और डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करते हैं तो आपको विवेक रामास्वामी पर नजर रखनी होगी... लेकिन सावधान रहें... वह शाकाहारी है।"
ट्रंप की ओर से यह टिप्पणी सोमवार को 'आयोवा कॉकस' से पहले आई है। आयोवा कॉकस उस लंबी प्रक्रिया की शुरुआत मानी जाती है। जिसके तहत रिपब्लिकन और डेमोक्रेट राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का चयन करते हैं।
ट्रंप के कट्टर समर्थक रहे हैं विवेक
आपको बता दें कि अपने राष्ट्रपति अभियान की शुरुआत के बाद से, विवेक रामास्वामी ट्रम्प के कट्टर समर्थक रहे हैं और उन्होंने निर्वाचित होने पर उन्हें माफ करने का वादा किया है। हाल ही में कोलोराडो और मेन राज्य ने ट्रम्प को मतपत्र से प्रतिबंधित कर दिया तो भी विवेक रामास्वामी ने नाराजगी जाहिर की थी।
रामास्वामी ने मतपत्र से हटने की प्रतिज्ञा की और अन्य रिपब्लिकन दावेदारों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया। यहां तक कि ट्रम्प ने भी रामास्वामी की प्रशंसा की जब उन्होंने पिछले महीने उन्हें चौथी जीओपी बहस का विजेता घोषित किया।
प्रचार अभियान टीम ने की थी आलोचना
लेकिन हाल ही में रामास्वामी के प्रचार अभियान की ओर से ट्रंप के खिलाफ सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार पोस्ट और टिप्पणियां की गईं थी। रामास्वामी के प्रचार अभियान में शर्ट पर 'सेव ट्रंप- वोट विवेक' लिखा जा रहा है। इससे डोनाल्ड ट्रंप और उनकी टीम नाराज हो गई। उसके बाद पूर्व राष्ट्रपति की ओर से भी पलटवार किया गया।
'गलत चाल चल रहे रामास्वामी'
ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, विवेक ने अपने अभियान की शुरुआत उन्हें पीढ़ियों का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रपति बताकर की थी। लेकिन, अब वह छलपूर्ण चालें चल रहे हैं और अपना समर्थन छिपा रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि यह बहुत बड़ी चालाकी है।
विवेक के लिए वोट देने का मतलब दूसरे पक्ष के लिए वोट करना है। इससे ठगे मत जाना। ट्रंप के लिए वोट करना। अपना वोट बर्बाद मत करना। विवेक मेक अमेरिका ग्रेट अगेन वाले नहीं हैं।
रामास्वामी का पलटवार
रामास्वामी ने ट्रंप और उनकी टीम के हमलों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि यह उनके अभियान सलाहकारों का एक दुर्भाग्यपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प 21वीं सदी के महानतम राष्ट्रपति थे, और वे इस देर से हुए हमले के जवाब में उनकी आलोचना नहीं करने जा रहे हैं।''












Click it and Unblock the Notifications