वेटिकन सिटी में शख्स ने उतारे कपड़े, चर्च के सामने न्यूड होकर यूक्रेन युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन
रूस ने पिछले साल 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू किया था और करीब 15 महीनों की लड़ाई के बाद भी अभी तक जीत हासिल नहीं की है।

Vatican Church Ukraine War: यूक्रेन में रूस के आक्रमण के बाद से पूरी दुनिया में अलग अलग तरहों से प्रदर्शन किए गये हैं और अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, वेटिकन सिटी में एक शख्स ने कपड़े उतारकर यूक्रेन में चल रहे युद्ध का विरोध किया है।
वेटिकन के एक सूत्र ने बताया, कि गुरुवार को सेंट पीटर्स बेसिलिका जाने वाले एक व्यक्ति ने अपने कपड़े उतार दिए और चर्च की मुख्य वेदी पर नग्न खड़ा हो गया, जो यूक्रेन में युद्ध के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन के रूप में दिखाई दिया।
उस व्यक्ति ने यूक्रेन के बच्चों को बचाने के लिए अपनी पीठ पर एक आकृति बनवा रखी थी। सूत्र ने कहा, कि उस व्यक्ति ने अपने नाखूनों से खुद के शरीर पर कई जगहों पर काट भी लिए थे।
सूत्र ने कहा, कि वेटिकन के गार्ड ने उस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया है, जिसकी पहचान नहीं हुई थी। घटना गुरुवार दोपहर को महागिरजाघर के बंद होने से ठीक पहले की है।
आपको बता दें, कि यूक्रेन युद्ध के बाद दुनिया के कई हिस्सों में लोगों ने अलग अलग अंदाज में प्रदर्शन किए हैं और पिछले दिनों कांस्य फिल्म फेस्टिवल में भी एक महिला ने खून उड़ेलकर यूक्रेन युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन किए थे और उसने यूक्रेन का झंडा पहन रखा था।
पिछले साल 24 फरवरी को शुरू हुए यूक्रेन युद्ध का नतीजा अभी तक नहीं निकल पाया है, जबकि दोनों ही तरफ से हजारों सैनिक मारे गये हैं। वहीं, यूक्रेन ने भी अभी तक हार नहीं मानी है और उसे लगातार पश्चिमी देशों से हथियारों की आपूर्ति होती रहती है। अब एक बार फिर से यूक्रेन को नाटो में शामिल होने की मांग उठने लगी है और यूक्रेन के नाटो में शामिल होने को लेकर नाटो के देश दो हिस्सों में बंटे हुए हैं।
Recommended Video

वहीं, यूक्रेन ने भी पिछले दिनों रूस के ऊपर हमले करने शुरू कर दिए हैं, ऐसा दावा रूस ने किया है। पिछले दिनों रूस की राजधानी के ऊपर ड्रोन हमले की खबरें आईं थीं, जिसको लेकर रूस ने यूक्रेन पर आरोप लगाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications