पाक का ‘दोस्त’ होने पर भी भारत दिल खोलकर कर रहा तुर्की की मदद, एस जयशंकर बोले, यही है वसुधैव कुटुंबकम
भारत आज से नहीं बल्कि भारत 1970 से ही तुर्की की मदद करता रहा है। तुर्की में कुर्दों के साथ युद्ध के समय भी भारत ने सैन्य सहायता भेजी थी।

Image: Oneindia
चाहे दुनिया के किसी भी हिस्से में संकट आए भारत सबसे पहले मदद का हाथ बढ़ाता है। चाहे वो भारत का दोस्त हो या दुश्मन भारत बिना किसी फायदे की सोच उसे मदद पहुंचाता है। तुर्की में बीते सोमवार को बेहद शक्तिशाली भूकंप आने से वहां अव्यवस्था की स्थिति है। ऐसे में अन्य देशों की तरह भारत भी तमाम मतभेदों को भुलाकर बढ़चढ़कर तुर्की की मदद कर रहा है। भारत ने तत्काल राहत सामग्री और एनडीआरएफ की दो टीमें लोगों की सहायता के लिए भेजी हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसी को भारतीय सभ्यता की मूल भावना बताया है।
भारत की नीति वसुधैव कुटुंबकम की
एस जयशंकर ने कहा, 'यह अनोखी बात नहीं है। हम भौगोलिक स्थितियों में रोज ही परिवर्तन देखते हैं। हालांकि भारत के संबंध सभी देशों के साथ सामान्य संबंध ही हैं। लेकिन भारत वसुधैव कुटुंबकम की नीति के तहत हमेशा मानवता की सहायता करने के लिए तत्पर रहता है।' बता दें कि दिल्ली में तुर्की के दूतावास ने भी अपना शोक संदेश भेजा है। तुर्की के राजदूत ने ट्वीट कर कहा, तुर्की-हिंदी दोस्त-दोस्त, दोस्ती के लिए इस्तेमाल किया जाता है। तुर्की में कहावत है कि जरूरत के समय काम आने वाला ही सच्चा दोस्त है।
कश्मीर के मुद्दे पर देता था पाक का साथ
तुर्की कश्मीर के मुद्दे पर हमेशा पाकिस्तान का ही साथ देता रहा है। दोनों ही देशों की बहुसंख्यक आबादी का धर्म एक होने की वजह से उनके बीच मधुर रिश्ता रहा है। 1965 और 1971 के युद्ध में भी तुर्की ने पाकिस्तान को मदद पहुंचायी थी। इसके अलावा तुर्की ने कई बार जम्मू-कश्मीर को लेकर विवादित बयान दिए हैं। जबकि भारत आज से नहीं बल्कि भारत 1970 से ही तुर्की की मदद करता रहा है। तुर्की में कुर्दों के साथ युद्ध के समय भी भारत ने सैन्य सहायता भेजी थी।
भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 11 हजार के पार
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की की आपदा एजेंसी ने भूकंप से मरने वाले की संख्या फिर से बढ़ा दी है। तुर्की में मरने वाले की संख्या 8,574 बताई गई है। वहीं घायल होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 37,011 हो गई है। इसके साथ ही सीरिया में मरने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। यह बढ़कर 2,530 तक पहुंच गई है। भूकंप में तुर्की और सीरिया में मारे गए लोगों की कुल संख्या 11,000 के पार चली गई है।












Click it and Unblock the Notifications