काबुल पर तालिबान का कब्जा, अमेरिका ने पल्ला झाड़ा, बयान जारी कर कही ये बात
काबुल, 16 अगस्त। अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात के बीच सबसे बड़ी चुनौती है कि कैसे विदेशी नागरिकों को अफगानिस्तान से सुरक्षित बाहर निकाला जाए। तालिबान लड़ाके अब काबुल में आ चुके हैं और उन्होंने राष्ट्रपति पैलेस पर कब्जा कर लिया है। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि अफगानिस्तान के बिगड़ते हालात को देखते हुए हम लगातार मदद मुहैया करा रहे हैं और हर पक्ष से बात कर रहे हैं कि विदेशी नागरिकों, जो अफगानिस्तान के लोग देश छोड़ना चाहते हैं उन्हें कैसे सुरक्षित बाहर निकाला जाए।
Recommended Video

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि जो लोग पॉवर में हैं और अफगानिस्तान के प्रशासन की यह जिम्मेदारी है कि वह लोगों करे जीवन, संपत्ति की रक्षा करें और तत्काल सिविल ऑर्डर और सुरक्षा को बहाल करें। जो अफगानी और अंतरराष्ट्रीय नागरिक अफगानिस्तान छोड़ना चाहते हैं उन्हें देश छोड़ने की इजाजत देनी चाहिए। सड़क, एयरपोर्ट, बॉर्डर क्रॉसिंग को खुले रहने देना चाहिए और शांति को बहाल करना चाहिए। अफगान के लोगों को सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान के साथ रहने का अधिकार है। हम उनकी मदद के लिए तैयार हैं।
अमेरिका की ओर से कहा गया है कि फिलहाल हम हामिद करजई एयरपोर्ट को सुरक्षा देने के लिए काम कर रहे हैं जिससे कि अमेरिकी और मित्र देशों के जवानों को सुरक्षित सिविलियन और मिलिट्री फ्लाइट से सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। हम अपनी जवानों की संख्या को अगले 48 घंटों में 6000 तक बढ़ाएंगे और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को नियंत्रण में लेंगे। आने वाले दिनों में हम हजारों अमेरिकी नागरिकों जोकि अफगानिस्तान में हैं यूएस मिशन के तहत तैनात थे, उन्हें और उनके परिवारों को बाहर निकालेंगे।












Click it and Unblock the Notifications