डोनाल्ड ट्रंप ने ओपेक पर लगाया संगीन आरोप, दे डाली यूरोप के देशों को चेतावनी
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओपेक पर पेट्रोल की कीमतो के साथ गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। ट्रंप ने ओपेक को चेतावनी देते हुए कहा है कि यह विश्व बाजार में पेट्रोल की कीमतों के साथ चालबाजी कर रहा है, लिहाजा इसे तुरंत रोकना चाहिए। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि जो यूरोप की कंपनियां इरान के साथ व्यापार करती हैं अमेरिका उनपर पाबंदी लगा देगा। पेट्रोल की कीमतों में जिस तरह से हाल के दिनों में अंतर्राष्ट्रीय बाजार मे फेरबदल देखने को मिला है उसके बाद ट्रंप ने अपने तेवर साफ कर दिए हैं।
लगाएंगे पाबंदी
फॉक्स न्यूज में एक कार्यक्रम के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि अगर कोई तेल बाजार में चालबाजी कर रहा है तो ट्रंप ने कहा कि ओपेक यह कर रहा है और उन्हें यह तुरंत रोकना चाहिए, क्योंकि हम उन देशों को सुरक्षा दे रहा हैं जो ओपेक में शामिल हैं। ट्रंप ने खुले तौर पर ओपेक पर आरोप लगाया है कि वह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों के साथ चालबाजी कर रही है। साथ ही जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह उन देशों पर पाबंदी लगाएंगे जो ईरान के साथ व्यापार करते हैं तो ट्रंप ने कहा निसंदेह इन देशों पर पाबंदी लगाई जाएगी। बल्कि हम यह कर रहे हैं।
क्या है ओपेक
आपको बता दें कि ओपेक (ऑर्गेनाइजेशन ऑफ द पेट्रोलियम कंट्रीज) पेट्रोलियम उत्पादक क देशों का संगठन है, जिसमे 14 देश शामिल हैं। इसमे मुख्य रूप से अल्जीरिया, अंगोला, इक्वाडोर, इरान, ईराक, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, नाइजीरिया, वेनेजुएला, गेबोन, इक्विटोरियल गीनिया शामिल हैं। इसका गठन 1960 में हुआ था, इसका मुख्यालय विएना में है।