क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

अमेरिका के शिकागों में गोलीबारी, 11 लोग घायल

Google Oneindia News

वॉशिंगटन। अमेरिका में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां शिकागों शहर के ग्रेशम इलाके में गोलीबारी की जानकारी सामने आई है, जिसमे बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार इस गोलीबारी में अबतक 11 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि 9 लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। फायर के अधिकारियों ने बताया कि दो और घायलों भी पाए गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह गोलीबारी रोड्स फ्यूनरल होम के करीब हुई है।

shoot

पड़ोसियों ने बताया कि जब वह टीवी देख रहे थे तभी उन्होंने गोलीबारी की आवाज सुनी। हम बाहर गए और देखा कि हर तरफ लोगों खून से लथपथ पड़े थे। इन लोगों को हर तरफ गोली मारी गई थी। हमे लगा कि कोई झगड़ा हुआ है, यह शर्मनाक है, जिस तरह से ये गोलीबारी चल रही है, इस सबको रोकना चाहिए। अभी तक पुलिस ने इस गोलीबारी के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है कि आखिर किन परिस्थितियों में यह गोलीबारी हुई है, कितने लोग घायल हुए हैं या फिर गोलीबारी के पीछे कौन लोग हैं।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा 6 से 11 सितंबर के बीच हो सकती है: DUइसे भी पढ़ें- दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा 6 से 11 सितंबर के बीच हो सकती है: DU

Comments
English summary
USA: Multiple shot fired in Chicago's Gresham several injured.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X