भारतीय की जान लेने वाले अमेरिकी को 50 साल की सजा

कैनसस सिटी: पिछले साल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद अमेरिका में भड़की हिंसा के दौरान एक भारतीय की बार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक साल बाद आरोपी एडम पूरनटन को दोषी पाया गया और अमेरिकी अदालत ने 50 साल जेल में रहने की सजा सुनाई है। पिछले साल एडम ने गोली चलाने के बाद अपने गुनाह को कबूल कर लिया था।

USA man found guilty of killing Indian immigran faces 50 years in jail

भारतीय युवक श्रीनिवास कुचीभोटला की मौत 22 फरवरी 2017 को हुई थी। फायरिंग में श्रीनिवास का दोस्त आलोक मडसानी बुरी तरह घायल हो गया था। इस शूटिंग में बीच बचाव के दौरान इयान ग्रीलोट नाम का व्यक्ति भी घायल हो गया था। अदालत की सुनवाई के दौरान गवाहों ने बताया कि एडम पूरनटन फायरिंग करते हुए चिल्लाते हुए कह रहा था कि "मेरे देश से बाहर निकल जाओ।

ये दोनों भारत से अमेरिका गए थे। कुछ साल बाद पढ़ाई करने के बाद ये दोनों अमेरिका में नौकरी करने लगे। इस घटना के बाद अमेरिका में मौजूद भारतीय अधिकारियों ने संयुक्त राज्य अमेरिका से अपने नागरिकों की सुरक्षा के बारे में चिंता व्यक्त की थी।

जब आरोपी को सजा सुनाई जा रही थी तो श्रीनिवास कुचीभोटला की पत्नी सुनाम्य दुलाला अदालत में मौजूद नहीं थी। उन्होंने एक बयान दिया कि उसे उम्मीद है कि आरोपी को कड़ी सजा देकर अदालत दूसरों के लिए संदेश देगी।

सुनाम्य दुलाला का कहना था कि "हमें एक दूसरे को समझना चाहिए और प्यार करना चाहिए।"

अदालत के दस्तावेजों से पता चला है कि एडम पूरनटन ने एक अपमानजनक टिप्पणी की थी कि जिसके बाद उन्हें बार छोड़ने को कहा था। वो कुछ ही देर के बाद बंदूक के साथ वापस लौटा और फायरिंग की।

यह भी पढ़ें-त्रिपुरा: राजनाथ ने गवर्नर और DGP को कहा- 'हिंसा पर लगाएं रोक'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+