पाकिस्तान को दूसरा बड़ा झटका,अमेरिका ने 2000 करोड़ का फंड रोका
अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जानी वाली 350 मिलियन डॉलर की सहायता राशि को रोक दिया है।
वॉशिंगटन। दो दिनों में दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका ने पाकिस्तान को लगातार दूसरा झटका दिया है। अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जानी वाली 350 मिलियन डॉलर की सहायता राशि को रोक दिया है। आतंकवाद के मुद्दे पर अमेरिका ने एक बार फिर से पाक के बड़ा झटका देते हुए 2000 करोड़ रुपए की सहायता राशि को रोक दिया है।

फंड रोकने के पीछे अमेरिका ने कहा कि पाकिस्तान ने हक्कानी नेटवर्क पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं की है। अमेरिका के रक्षा सचिव जेम्स मेटिस ने जानकारी देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं, जिसकी वजह से रक्षा विभाग ने 350 मिलियन डॉलर की सहायता राशि को रोक दिया है।
पेंटागन के प्रवक्ता एडम स्टम के मुताबिक नैशनल डिफेंस अथॉराइजेशन ऐक्ट के तहत वित्त वर्ष 2016 के लिए पाकिस्तान को ये फंड जारी नहीं किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान ने यह प्रमाणित नहीं किया कि हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई की गई है। ये वो सहायता राशि है जो आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में संतोषजनक प्रगति दिखाने पर पाकिस्तान को अमेरिका की ओर से दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications