अमेरिका ने दी चेतावनी, रूस किसी भी समय मनगढ़ंत वजह का हवाला देकर यूक्रेन पर कर सकता है हमला
वॉशिंगटन, 17 फरवरी। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यूक्रेन पर रूस के हमले की संभावना अभी भी बनी हुई है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन पर रूसी हमले के दरवाजे अभी भी खुले हैं। साथ ही उन्होंने चेताया है कि किसी भी मनगढ़ंत वजह का हवाला देकर रूस यूक्रेन पर हमला कर सकता है। प्रेस सचिव ने कहा कि हम एक ऐसी स्थिति में हैं जहां पर हमारा मानना है कि किसी भी समय हमला हो सकता है। हम रूस द्वारा सेना को वापस लिए जाने के दावे पर पूरी तरह से यकीन नहीं कर सकते हैं, रूस जो कहता है कि और जो करता है उसे देखना होगा। सीमा पर अभी भी रूस की सेना चुनौतीपूर्ण स्थिति में है।

क्या यूक्रेन की सीमा पर रूस ने सैन्य जमावड़े को कम किया है या फिर कितनी संख्य़ा को कम किया जाए तो इसे बेहतर माना जाए इस पर प्रेस सेक्रेटरी ने कहा कि हम जब देखेंगे तो इस बारे में कुछ कह सककते हैं, लेकिन फिलहाल हम जिस संख्या में सैनिकों को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं वह उतनी नहीं है। उन्होंने इस बात की भी चेतावनी दी है कि रूस किसी भी मनगढ़ंत वजह का हवाला देते हुए युद्ध की शुरुआत कर सकता है लिहाजा हम सभी को इसपर नजर रखनी होगी। हमे फेक वीडियो या रूसी मीडिया की गलत रिपोर्ट पर नजर रखनी होगी।
यूक्रेन में साइबर हमले पर प्रेस सेक्रेटरी ने कहा कि हमारे पास इस बात की जानकारी नहीं है कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है। इसका पता लगाना इसलिए भी काफी मुश्किल होता है क्योंकि विरोधी इसे छिपाने की कोशिश करते हैं। बता दें कि मंगलवार को यूक्रेन की कई सरकारी वेबसाइट और बैंकों की वेबसाइट पर साइबर हमले की खबर सामने आई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस और यूक्रेन विवाद पर कहा था कि कूटनीतिक हल के लिए कई रास्ते खुले हैं। गौर करने वाली बात है कि रूस ने पहले कहा था कि वह अपनी कुछ सेनाओं को को यूक्रेन सीमा से वापस बुला रहा है।












Click it and Unblock the Notifications