पीएम मोदी की अमेरिकी कांग्रेस से एक अपील के बाद अमेरिका ने दी पाक को चेतावनी
वाशिंगटन। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका कांग्रेस के अपने संबोधन में भारत के पड़ोस में पल रहे आतंकवाद और आतंकी संगठनों का जिक्र किया था। पीएम मोदी ने अपील की थी कि अमेरिकी कांग्रेस आतंकवाद और आतंकी ताकतों को पनाह देने वालों का समर्थन बंद करे। पीएम मोदी की इस अपील के बाद अमेरिका ने पाक का चेतावनी दी है।

पाक की जमीन से बंद हों हमले
अमेरिका ने पाकिस्तान से यह तय करने को कहा है कि उसकी जमीन का प्रयोग भारत में हमलों का षड्यंत्र रचने के लिए नहीं हो। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा कि यह उन कदमों में से एक है, जिसके लिए अमेरिका पाकिस्तान को प्रोत्साहित कर रहा है ताकि भारत के साथ उसके संबंधों में सुधार हो सके।
पीएम मोदी और ओबामा के बीच पाक पर बातचीत
टोनर ने कहा पाकिस्तान को यह तय करना होगा कि उसकी धरती का प्रयोग भारत में हमलों का षड्यंत्र रचने के लिए नहीं हो। साथ ही पाकिस्तान उन सभी आतंकवादी समूहों से निपटने के लिए कदम उठाए जो इस समय उसकी जमीन का प्रयोग कर रहे हैं। टोनर ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच जिन मामलों पर बात हुई, उनमें पाकिस्तान का मुद्दा भी शामिल था।












Click it and Unblock the Notifications