राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अमेरिका पर आतंकी हमले की आशंका: रिपोर्ट

खुफिया विभाग ने बैठक कर वर्जिनिया और न्यूयॉर्क के अधिकारियों को चेताया।

अमेरिका। आतंकी संगठन अल-कायदा अमेरिका पर बड़े हमले की फिराक में है। अमेरिकी खुफिया विभाग के अधिकारियों को अंदेशा है कि राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले अमेरिका पर आतंकी हमला हो सकता है।

terror

अमेरिकी खुफिया विभाग के अधिकारियों ने न्यूयॉर्क, टेक्सास और वजीर्निया के प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर उनको आतंकियों के मंसूबों से आगाह कराया है।

सीबीएस न्यूज के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि अल-कायदा आठ नवंबर के मतदान से एक दिन पहले एक साथ कई जगहों पर हमले की फिराक में है।

नतीजों को संदेहास्पद बना सकते हैं साइबर हमले

एफबीआई ने आतंकी हमलों की आशंका की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आतंकवादियों के किसी भी हमले की आशंका को देखते हुए उनके देश की सुरक्षा एंजेसियां सतर्क हैं। हाल ही में एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें अल-कायदा ने अमेरिका को बार-बार आतंकी हमलों की धमकी दी थी।

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने मतदान के दिन साइबर हमले का भी अंदेशा जताया है। अमेरिकी मीडिया में इस तरह की खबरें आई हैं जिनमें हैकरों के साइबर हमले से नतीजों की वैधता पर संदेह पैदा हो सकता है।

अमेरिका में 8 नंवबर को राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक हिलेरी क्लिंटन के बीच इस बार कड़ा मुकाबला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+