अमेरिका ने भारतीयों के लिए कड़े किए वीजा के नियम, अब देनी होगी सोशल मीडिया की भी जानकारी
वॉशिंगटन। अमेरिका में वीजा नियमों को कड़े करने की ओर ट्रंप प्रशासन ने एक कदम और आगे बढ़ा लिया है। ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में खासकर भारतीय यूएस वीजा आवेदकों के लिए एक नए क्वैश्चनायर शुरू किया है। अब लोगों को अमेरिकी वीजा पाने के लिए अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल और ईमेल आईडी भी बतानी होगी।

15 वर्षों की जानकारी देनी होगी
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अमेरिकी वीजा के लिए आवेदनकर्ता को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स और पिछले 15 साल की बायोग्राफी की जानकारी भी देनी होगी। ट्रंप प्रशासन ने अब वीजा आवेदनकर्ताओं से उनके पासपोर्ट नंबर, 5 साल के सोशल मीडिया हेन्ड्ल्स का डिटेल, ई-मेल आईडी और फोन नंबर और यात्रा डिटेल की मांग की है। इन सभी जानकारियों से संबंधित सवाल क्वैश्चनायर में डाले गए हैं। इस नए क्वैश्चनायर को 23 मई को मंजूरी दी गई है। लोग इसे आतंकवाद के खिलाफ उठाए जाने वाले एहतियाती कदम के तौर पर देख रहे हैं। लेकिन वहीं इस पर अधिकारियों ने टिप्पणी की है कि यहां सिर्फ जानकारी मांगी गई है सोशल मीडिया का पासवर्ड नहीं।
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नियम
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता विल कॉक्स ने इस पर जानकारी दी और कहा कि यह प्रक्रिया सिर्फ भारतायों पर नहीं बल्कि दुनिया के हर देश के नागरिकों के लिए है। लेकिन यह प्रक्रिया तभी होगी जब किसी देश का काउंसलर यह बात सुनिश्वित करेगा कि इस तरह की जानकारियां पहचान की पुष्टि करने के लिए जरूरीहै या फिर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए और ज्यादा कड़ी जांच की जरूरत है। कॉक्स ने कहा कि अमेरिका आने वाले हर भावी यात्री को गहन सुरक्षा जांच का सामना करना ही पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications