इराक में रॉकेट से हमला, 3 अमेरिकी और ब्रिटिश सैनिकों की मौत, कई घायल

नई दिल्ली। इराक में हुए रॉकेट हमले में अमेरिकी और ब्रिटिश सैनिकों के मारे जाने की खबर है। इराक के मिलिट्री बेस पर रॉकेट से हमला किया गया। इस हमले में 2 अमेरिकी सैनिकों और एक ब्रिटिश सैनिक की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। अमेरिका के मुताबिक बगदाद के उत्तर में ताजिया बेस पर रॉकेट दागे गए।

Recommended Video

    Iraq में Rocket Attack , अमेरिकी और ब्रिटिश सैनिकों समेत 3 की मौत, कई घायल | वनइंडिया हिंदी
    US, UK troops among 3 dead in Iraq rocket attack

    एबीसी न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक इराक के बगदाद के करीब में स्थिति ताजी बेस कैंप पर रॉकेट से हमला किया गया। बेस कैंप पर 15 रॉकेट दागे गए। जानकारी के मुताबिक कुल 30 रॉकेट दागे गए, जिसमें से 18 बेस कैंप पर लगे , वहीं बाकी आसपास के इलाके में गिरे। इस हमले में 3 की मौत हो गई, जिसमें 2 अमेरिकी और एक ब्रिटिश नागरिक हैं। अब तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि किस ग्रुप ने यह रॉकेट हमला किया।

    हमले के बाद एक अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि मारे गए अमेरिकियों में से एक सैनिक था और दूसरा एक कॉन्ट्रैक्टर था।वहीं एक ब्रिटिश नागरिक की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि इस हमले के पीछे पॉप्युलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज का हाथ हो सकता है, हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+