अमेरिका में हुई सामूहिक गोलीबारी की घटना पर राष्ट्रपति बाइडेन ने जताई चिंता, घरेलू आतंकवाद पर कही ये बात

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेनने बफेलो शहर के एक सुपरमार्केट में शूटिंग की घटना में मारे गए 10 लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने घरेलू आतंकवाद को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास का आह्

न्यूयार्क, 15 मईः अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बफेलो शहर के एक सुपरमार्केट में शूटिंग की घटना में मारे गए 10 लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने घरेलू आतंकवाद को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास का आह्वान किया है। बतादें कि अमेरिका घरेलू आतंकवाद से त्रस्त देश है। यहां आए दिन गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं।

biden

पूरा देश पीड़ितों के परिवार के साथ है

जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस के एक बयान में कहा कि हम उन 10 पीड़ितों के परिवारों के लिए, जिनकी बेवजह जान ली जा चुकी है, बेहद दुखी हैं। इसके साथ ही हम उन सभी के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं जो इस भयानक हमले के शारीरिक और भावनात्मक परिणामों से निपट रहे हैं। हम कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साहस की सराहना करते हैं जिन्होंने उनके जीवन की रक्षा करने और उन्हें बचाने के लिए त्वरित कार्रवाई की। प्रथम महिला और मैं पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। पूरे देश का दिल बफेलो के लोगों के साथ है।

घरेलू आतंकवाद को खत्म करने पर दिया जोर

जो बाइडेन ने कहा कि घरेलू आतंकवाद का कोई भी कार्य, विशेष रूप से एक नीच सफेद राष्ट्रवादी विचारधारा के नाम पर किए गए काम, अमेरिका के लिए अनैतिक है। नफरत का कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं होना चाहिए। हम इस नफरत को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और पूरी ताकत लगा देंगे। अमेरिका में बड़े पैमाने पर गोलीबारी एक चिंताजनक समस्या है। बतादें कि शनिवार को अमेरिका के न्यूयार्क शहर के बफेलो स्थित सुपरमार्केट में भीषण गोलीबारी हुई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई।

घटना की हो रही थी लाइव स्ट्रीमिंग

रिपोर्ट के मुताबिक गोलीबारी करने वाले को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उन्हें एवेन्यू स्थित स्टोर पर गोलीबारी की सूचना मिली थी। जब वे वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कई पीड़ित सुपरमार्केट के बाहर जमीन पर मरे और कुछ घायल पड़े हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बंदूकधारी ने मिलिट्री स्टाइल में कपड़े पहने हुए थे। उसके शरीर पर सुरक्षा कवच भी लगा था। जब वह अपने वाहन से बाहर निकला तो बहुत भारी हथियारों से लैस था। उनके पास टैक्टिकल गियर और टैक्टिकल हेलमेट भी था। उस हेलमेट में एक कैमरा फिक्स था, जिससे घटना की लाइवस्ट्रीमिंग हो रही थी।

पुलिस को नस्लीय हमला का अंदेशा

स्टोर के अंदर जो लोग मारे गए, उनमें एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी भी था। वह यहां पर सशस्त्र सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें अपराधी पार्किंग लॉट में कार की फ्रंट सीट पर राइफल रखे नजर आ रहा है। गाड़ी से बाहर निकलते ही उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फुटेज में संदिग्‍ध के सुपरमार्केट में घुसने और भीतर कई लोगों को गोली मारने के दृश्‍य भी हैं। पुलिस का मानना है कि नस्लीय हमला है। पुलिस ने गोलीबारी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+