अमेरिका ने कहा अभी थार्इलैंड न जाइए

अमेरिका की ओर से यह फैसला उस समय आया है, जब पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलुक शिनवात्रा सैन्य हिरासत में एक रात गुजार चुकी हैं।
शुक्रवार को उन्हें देश की कई राजनीतिक हस्तियों के साथ सत्ता पर अपनी पकड़ मज़बूत बनाने के लिए तख्तापलट करने वाले नेताओं ने नजरबंद किया था। थाई सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि यिंगलुक को एक हफ्ते से ज्यादा समय तक हिरासत में नहीं रखा जाएगा, लेकिन जोर देकर कहा कि उनकी नजरबंदी जरूरी है जब तक कि देश में चीजें व्यवस्थित नहीं हो जातीं।
यिंगलुक इस माह न्यायालय के द्वारा हटाए जाने के आदेश तक देश की प्रधानमंत्री रही हैं। उन्हें 100 और राजनेताओं के साथ सेना को रिपोर्ट करने को कहा गया था। इनमें कार्यवाहक प्रधानमंत्री निवाथमरांग बोनसोंगफाइसान भी शामिल हैं।
थाईलैंड के छह वरिष्ठ आर्मी अफसरों को देश की बागडोर संभालने के लिए तैनात किया गया है। इन हालातों में थाइलैंड में नागरिक शासन के बहाली की संभावना नजर नहीं आ रही है।











Click it and Unblock the Notifications