हम किसी से कम नहीं! अमेरिका, द.कोरिया ने किम जोंग को दिया जवाब, 8 मिसाइलें दागीं
अमेरिका की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए किम जोंग उन ने आठ बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया। इसके बाद अमेरिका और साउथ कोरिया ने नॉर्थ कोरिया को जवाब देते हुए आठ मिसाइलों का टेस्ट किया है।
सियोल, छह जून : अमेरिका कई बार उत्तर कोरिया (North Korea) के तानाशाह को खतरनाक मिसाइलों के परीक्षण नहीं करने की सलाह दे चुका है। लेकिन 'तानाशाह' इन बातों को हल्के में लेता आ रहा है। क्योंकि लोग कहते हैं, कि वह 'अड़ियल' है। वह सुनता सबकी है... करता अपने मन की है। अभी तो उसने अकेले आठ बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया था। इस पर अमेरिका उससे ज्यादा ही चिढ़ गया है। वह इसलिए क्योंकि अब सुनने में आ रहा है कि, साउथ कोरिया और अमेरिका ने मिलकर किम जोंग को जवाब देते हुए उतने ही बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। हो न हो, अमेरिका किम को यह संदेश देना चाहता है कि, 'मैं तुमसे कम नहीं हूं!'

Recommended Video

अमेरिका और द. कोरिया ने उ. कोरिया को डराने की कोशिश की
अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेनाओं ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के जवाब में सोमवार को आठ बैलिस्टिक मिसाइल को समुद्र में प्रक्षेपित किया। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ और यूएस फोर्सेज कोरिया के अनुसार, अभ्यास में आठ 'आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम' मिसाइल शामिल थीं। इनमें से एक अमेरिका और सात दक्षिण कोरिया की मिसाइल थीं।

उत्तर कोरिया को बताना जरूरी था
दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि इस मिसाइल प्रक्षेपण का उद्देश्य उत्तर कोरिया के हमलों का तेजी से और सटीक जवाब देने की क्षमता का प्रदर्शन करना था।

आठ मिसाइल का प्रक्षेपण किया
सेना ने रविवार को कहा था कि उत्तर कोरिया ने पश्चिमी तथा पूर्वी तटीय क्षेत्रों और राजधानी प्योंगयांग के उत्तर तथा उसके पास के दो अंतर्देशीय क्षेत्रों सहित कम से कम चार अलग-अलग स्थानों से 35 मिनट में छोटी दूरी की आठ मिसाइल का प्रक्षेपण किया था। उत्तर कोरिया का 2022 में यह 18वां मिसाइल परीक्षण था।

पहला परमाणु परीक्षण करने की तैयारी
दक्षिण कोरिया और अमेरिका के अधिकारियों का कहना है कि उत्तर कोरिया सितंबर 2017 से अपना पहला परमाणु परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है, क्योंकि उसके नेता किम जोंग-उन का मकसद परमाणु शक्ति के रूप में अपने देश की स्थिति को मजबूत करना और प्रतिद्वंद्वियों से रियायतें हासिल करने के वास्ते दबाव बनाना है।

उ. कोरिया का खतरा
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने सोमवार को देश के 'मेमोरियल डे' पर अपने संबोधन में कहा कि उनकी सरकार उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु हथियारों तथा मिसाइल खतरे का मुकाबला करने के लिए मौलिक एवं व्यावहारिक सुरक्षा क्षमताओं को हासिल करेगी।












Click it and Unblock the Notifications