अमेरिका ने चौथी बार अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मारा, इस बार अष्टकोणीय था आकार, कनाडा बॉर्डर पर था 'UFO'

अमेरिका ने पहली बार चीनी सर्विलांस गुब्बारे को 4 फरवरी को दक्षिण कैरोलिना के तट से नीचे मार गिराया गया था, जिसके बाद अमेरिका और चीन के बीच का रिश्ता काफी तनावपूर्ण हो गया है।

us news

US Shots another Flying Object: अमेरिका ने एक हफ्ते के भीतर चौथी बार फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराया है, जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं, कि आखिर अमेरिका के आसमान में आने वाले फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स क्या हैं और उन्हें कौन भेज रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात ये है, कि इन ये फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स बिना किसी इंसान के होते हैं और इस बार अमेरिकी सैन्य लड़ाकू विमानों ने हूरोन झील के पास एक अष्टकोणीय वस्तु को मार गिराया है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है, कि इस महीने ये चौथी फ्लाइंग ऑब्जेक्ट है, जिसे मार गिराया गया है और अमेरिका की सुरक्षा बल हवाई खतरों से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर है।

एक और फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मारा गया

एक और फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मारा गया

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, नाम न छापने की शर्त पर एक अमेरिकी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया, कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऑब्जेक्ट को गोली मारने का आदेश दिया था, क्योंकि यह मिशिगन के ऊपरी प्रायद्वीप और यूएस-कनाडा सीमा पर हूरोन झील के पास से गुजर रही थी। वहीं, एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा, कि ये फ्लाइंग ऑब्जेक्ट का आकार अष्टकोणीय था, जिसमें तार लटके हुए थे, हालांकि कोई पेलोड नहीं था। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा, कि यह सैन्य खतरा पैदा नहीं कर रहा था और इस फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के पास सर्विलांस कैपेसिटी भी नहीं था। लेकिन, ये घरेलू हवाई यातायात में संभावित रूप से खतरा पैदा कर सकता था। वहीं, एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा, कि एक फ्लाइंग ऑब्जेक्ट मोंटाना के ऊपर से गुजर रहा था, जिसके बाद अमेरिकी हवाई यातायात को बंद करना पड़ा था।

एक महीने में चौथी घटना

एक महीने में चौथी घटना

अमेरिका के आसमान में उड़ने वाली ये फ्लाइंग ऑब्जेक्ट पिछले एक हफ्ते की चौथी घटना है, जिसे उत्तरी अमेरिका में नष्ट किया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने पहली फ्लाइंग ऑब्जेक्ट की पहचान एक चीनी सर्विलांस गुब्बारे के रूप में की, और इस घटना ने बीजिंग के साथ अमेरिकी संबंधों को तनावपूर्ण बना दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा, कि चौथी फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को 20,000 फीट (6,100 मीटर) की ऊंचाई पर अमेरिकी हवाई क्षेत्र में एक सिडविंडर मिसाइल का उपयोग करके मार गिराया गया है। वहीं, मिशिगन (जहां ये घटना हुई) की सांसद एलिसा स्लोटकिन ने अपने एक ट्वीट में लिखा है, कि अमेरिकी वायु सेना और नेशनल गार्ड के पायलटों ने ऑब्जेक्ट को मार गिराया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "इस मिशन को अंजाम देने वाले सभी लोगों ने शानदार काम किया।"

अमेरिका में कौन भेज रहा फ्लाइंग ऑब्जेक्ट?

अमेरिका ने पहली बार चीनी सर्विलांस गुब्बारे को 4 फरवरी को दक्षिण कैरोलिना के तट से नीचे मार गिराया गया था। वहीं, शुक्रवार को, अलास्का के डेडहोरसे के पास समुद्री बर्फ पर दूसरे ऑब्जेक्ट को मार गिराया गया। वहीं, कनाडा के युकोन में शनिवार को तीसरी फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को नष्ट किया गया और चौथी घटना मिशिगन में हुई है। वहीं, जांचकर्ता अभी भी मलबे की तलाश कर रहे हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रविवार को संवाददाताओं से कहा था, कि "जांच दल ऑब्जेक्ट को खोजने और उसका विश्लेषण करने के लिए काम कर रहे हैं।" उन्होंने ये भी कहा था, कि "नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसलिए मैंने उस अज्ञात वस्तु को मार गिराने का फैसला किया।"

Recommended Video

    Canada के आसमान में दिखा जासूस, PM Justin Trudo के आदेश पर US ने किया ढेर | वनइंडिया हिंदी
    हाई अलर्ट पर अमेरिकी वायुसेना

    हाई अलर्ट पर अमेरिकी वायुसेना

    इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी आसमान पर एक सफेद, आकर्षक चीनी एयरशिप की उपस्थिति के बाद से उत्तरी अमेरिका हवाई घुसपैठ के लिए हाई अलर्ट पर है। वहीं, चीनी बैलून को मार गिराए जाने के बाद से अमेरिका और चीन के बीच का तनाव भी चरम पर है। इस घटना के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बीजिंग का दौरा भी रद्द कर दिया था। और उसके बाद से ही निगरानी की आशंका से अमेरिकी अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं। 24 घंटे के अंदर दो बार अमेरीकी अधिकारियों ने अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया। रविवार को फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने मिशिगन झील के ऊपर की जगह को कुछ देर के लिए बंद कर दिया था।

    कहां के हैं फ्लाइंग ऑब्जेक्ट?

    कहां के हैं फ्लाइंग ऑब्जेक्ट?

    अमेरिकी सेना के पास पिछले तीन दिनों में उत्तरी अमेरिका में गिराई गई तीन वस्तुओं को लेकर कोई जानकारी नहीं है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना के पास उन ऑब्जेक्ट्स को लेकर कोई फिजिकल, मैकेनिकल जानकारी नहीं है। अमेरिकी सेना के उत्तरी कमान और उत्तरी अमेरिकी एयरोस्पेस रक्षा के कमांडर कमांड जनरल ग्लेन वानहर्क ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कि "ये गुब्बारे नहीं थे और हम उन वस्तुओं की जांच करने की कोशिश कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, कि "अभी तक ये पता नहीं चल पाया है, कि वो ऊपर कैसे उड़ते रहते हैं और उनकी भौतिक विशेषताएं क्या हैं।" उन्होंने इस बात पर जोर देकर कहा, कि अमेरिकी अधिकारियों को हाल के दिनों में गिराई गई वस्तुओं की उत्पत्ति के देश का पता नहीं है और यह संदिग्ध चीनी निगरानी गुब्बारे से अलग है, जिसे अमेरिकी सेना ने पिछले सप्ताह दक्षिण कैरोलिना के तट पर मार गिराया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+