इराक में आईएसआईएस के खिलाफ तैनात होंगी अमेरिका की स्‍पेशल फोर्सेज

वाशिंगटन। आईएसआईएस के खिलाफ अपनी लड़ाई को मजबूत करने के लिए अमेरिका ने स्‍पेशल फोर्सेज को डेप्‍लॉय करने का फैसला किया है। अमेरिका के रक्षा सचिव एश्‍टन कार्टर ने इस बाबत एक अहम ऐलान किया है।

isis-us-ashton-carter

कार्टर ने कहा है कि इराक की सरकार के पूरे तालमेल के साथ अमेरिका इराकी और कुर्द सैन्य बलों की मदद के लिए स्‍पेशल अमेरिकी फोर्सेज को डेप्‍लॉय करने जा रहा है।

कार्टर के मुताबिक ये फोर्सेज छापेमारी, बंधक छुड़ाने और आईएसआईएस नेताओं की गिरफ्तारियों की कार्रवाइयों को अंजाम देंगे। कार्टर ने यह भी कहा कि ट्रूप्‍स एकतरफा मिलिट्री ऑपरेशन भी चलाएंगे। सीनेट की ऑर्म्‍ड फोर्सेज कमेटी के सामने मंगलवार को कार्टर ने ये बातें कही हैं।

हालांकि उन्होंने सैनिकों की संख्या के बारे में साफ जानकारी नहीं दी लेकिन उन्होंने कहा कि ये फोर्सेज इराक के बॉर्डर्स की की रक्षा करेंगे और इराक की आर्म्‍ड फोर्सेज की ताकत बढ़ाएंगे।

कार्टर ने कहा कि अब इराक में आईएसआईएस आतंकियों को सीरिया के आतंकियों से अलग करने का महत्वपूर्ण मौका है।

अक्‍टूबर में अमेरिका ने कहा था कि सीरिया में कुर्द और विद्रोही बलों की मदद के लिए 50 स्‍पेशल सोल्‍जर्स भेजे जाएंगे। आईएसआईएस ने पिछले वर्ष इराक और सीरिया के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था।

अमेरिकी की अगुवाई में 65 देशों का गठबंधन सीरिया और इराक में आईएसआईएस के खिलाफ हवाई हमले कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+