अमेरिकी सीनेट ने डोनाल्‍ड ट्रंप के सीरिया और अफगानिस्‍तान से सेनाओं के प्‍लान को ठुकराया

वॉशिंगटन। अमेरिकी सीनेट ने राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के सीरिया और अफगानिस्‍तान से अमेरिकी सेनाओं की वापसी के प्‍लान को करारा झटका दिया है। सीनेट की ओर से ट्रंप के इस प्‍लान के खिलाफ वोटिंग की गई है। सीनेट ने दोनों देशों से सेनाओं की वापसी की योजना में बदलाव की मांग की है। सीनेट में सीरिया और अफगानिस्‍तान से अमेरिकन स्‍पेशल फोर्सेज की वापसी वाले ट्रंप के प्‍लान पर 68 के मुकाबले सिर्फ 23 वोट्स ही पड़े। सीनेट ने इस वोटिंग के साथ ही इसमें बदलाव की मांग कर डाली है।

donald-trump-syria-afgnanistan

व्‍हाइट हाउस को भेजा गया नोटिस

सीनेट में बहुमत के नेता मिट मैक्‍कॉनेल की ओर से वोटिंग प्रक्रिया की शुरुआत की गई थी। मैक्‍कॉनेल रिपब्लिकन पार्टी के हैं। मैक्‍कॉनेल ने इसके साथ ही मिडिल ईस्‍ट की सुरक्षा से जुड़े एक प्रस्‍ताव को भी सीनेट में पेश किया जिसे दोनों सदनों का समर्थन हासिल है। गुरुवार को हुई वोटिंग प्रक्रिया के बाद व्‍हाइट हाउस को नोटिस भेजा गया है। इस नोटिस में साफ-साफ कहा गया है कि रिपब्लिकन पार्टी के नेता चाहते हैं कि ट्रंप सीरिया और अफगानिस्‍तान से सेनाओं की बुलाने के ऐलान को वापस लें। इसके साथ ही अफगानिस्‍तान में तैनात ट्रूप्‍स को लेकर एक भावी योजना बनाएं।

रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने अल जजीरा के साथ बातचीत में कहा, 'मेरे ख्‍याल से राष्‍ट्रपति सीरिया पर थोड़ी धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं और वह अफगानिस्‍तान में नए ढांचे की तरफ नजर रखे हैं कि शायद वहां पर कोई शांति समझौता हो जाए।' इस प्रस्‍ताव में ट्रंप एडमिनिस्‍ट्रेशन से सीरिया और अफगानिस्‍तान में मिलिट्री और राजनयिक रणनीति का दोबारा आकलन करने को क‍हा गया है। इसके अलावा अल कायदा और आईएसआईएस को हराने के लिए नई शर्तों को शामिल करने की बात भी कही गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+