अमेरिकी राज्य सचिव रेक्स टिलरसन ने काबुल में पाकिस्तान को दी सलाह, की भारत की तारीफ

काबुल। अमेरिकी राज्य सचिव रेक्स टिलरसन ने काबुल में पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए उसे एक अहम सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान को अपने देश में पनाह लिए आतंकी समूहों के मामले में वह जिस स्थिति का सामना कर रहा है, उसे अपनी वह स्थिति साफ करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि हम पाकिस्तान के साथ मिलकर एक सुरक्षित पाकिस्तान बनाने के लिए काम करना चाहते हैं। टिलरसन के अनुसार पाकिस्तान के साथ अमेरिका का यह रिश्ता कुछ शर्तों पर टिका है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि पाक अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने और मेल-जोल बढ़ाने के लिए वह कदम उठाएगा या नहीं, जो इसके लिए जरूरी हैं। पाकिस्तान के कदमों के आधार पर ही एक सुरक्षित पाकिस्तान बनाया जा सकेगा।

अमेरिकी राज्य सचिव रेक्स टिलरसन ने काबुल में पाकिस्तान को दी सलाह, की भारत की तारीफ

भारत की तारीफ
टिलरसन ने भारत की तारीफ करते हुए कहा- हमें भरोसा है कि अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने में भारत बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। भारत पहले ही भविष्य के अफगानिस्तान के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक गतिविधियां कर रहा है और साथ ही नौकरियां पैदा कर रहा है। इस तरह जहां एक ओर पाकिस्तान पर टिलरसन ने निशाना साधा, वहीं दूसरी ओर भारत की तारीफ भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+