‘पुतिन को खत्म कर दो’, डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद का विवादित बयान, यूक्रेन युद्ध में घी डालने का काम!
यूक्रेन युद्ध का आज 9वां दिन है और रूसी सेना ने दावा किया है कि, रूस की सेना राजधानी कीव में दाखिल हो चुकी है।
वॉशिंगटन/कीव/मॉस्को, मार्च 04: यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर विवादित बयान दिया है और एक्सपर्ट्स अमेरिकी सीनेटर के बयान को यूक्रेन युद्ध की आग में घी डालने वाला बयान मान रहे हैं। अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने एक टीवी प्रोग्राम के दौरान रूसी राष्ट्रपति को मार देने का आह्वान किया है।

लाइव टीवी पर विवादित बयान
अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने लाइव टेलीविजन पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या का आह्वान किया है। फॉक्स न्यूज पर एक लाइव कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को लेकर विवादित बयान दिया है और उनके बयान को लेकर रूस ने अमेरिका से सफाई मांग है। अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा कि, रूस में किसी को कदम बढ़ाना होगा और "इस आदमी को बाहर निकालना होगा"। सीनेटर ने दोहराते हुए कहा कि, केवल रूसी लोग ही इस मुद्दे को ठीक कर सकते हैं। वहीं, अमेरिकी सीनेटर का दिया गया विवादित बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Recommended Video
विवादित बयान को ट्वीटर पर डाला
विवादित बयान के बाद सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर भी उस वीडियो क्लिप को पोस्ट किया और अपनी बात को एक बार फिर से दोहराया है। उन्होंने वीडियो में कहा है कि, "इसे (पुतिन को) ठीक करने वाले एकमात्र लोग रूसी लोग हैं। कहना आसान है, करना कठिन है। जब तक कि आप अपना बाकी जीवन अंधेरे में नहीं रहना चाहते हैं और बाकी जीवन गरीबी और अंधेरे में नहीं रहना चाहते हैं, तो फिर आपको बाहर निकलना होहा और ये कदम उठाना होगा''। उन्होंने आगे कहा कि, "क्या रूस में कोई बहादुर है, क्या रूस में ऐसा कोई कर्नल है, जो ऐसा कर सकता है। इस संकट को अंत करने का एकमात्र तरीका यही है, कि आप उसे (पुतिन) बाहर करें और आप ऐसा करके अपने देश और दुनिया की महान सेवा करेंगे''।

युद्ध का 9वां दिन
आपको बता दें कि, यूक्रेन युद्ध का आज 9वां दिन है और रूसी सेना ने दावा किया है कि, रूस की सेना राजधानी कीव में दाखिल हो चुकी है। वहीं, कई स्वतंत्र रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, राजधानी कीव में आज रूस की तरफ से भारी बमबारी हो सकती है और कीव पर अगर रूस का कब्जा हो जाता है, तो उसके साथ ही यूक्रेन युद्ध खत्म हो जाएगा और कहा जा रहा है कि, रूसी राष्ट्रपति पुतिन अपने ‘खास दोस्त' को यूक्रेन का अगला राष्ट्रपति नियुक्त किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्टर यानुकोविच को पुतिन यूक्रेन का अगला राष्ट्रपति बना सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications