Election 2020: एरिजोना में डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन को मिली जीत, आखिरी बार बिल क्लिंटन जीते थे
वॉशिंगटन। अमेरिका में 46वें राष्ट्रपति के लिए चुनाव हो चुके हैं और अब नतीजे आने लगे हैं। मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटजो बाइडेन के बीच है और कड़ा है। राष्ट्रपति ट्रंप एक बार फिर व्हाइट हाउस में लौटने की तरफ देख रहे हैं। लेकिन रेस मुश्किल होती जा रही है। जो बाइडेन ने बैटलग्राउंड स्टेट एरिजोना में जीत हासिल कर ली है।

Recommended Video
आखिरी बार जीते थे बिल क्लिंटन
डेमोक्रेट जो बाइडेन सन् 1992 के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के दूसरे ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्हें यहां पर जीत हासिल हुई है। यह एक बड़ा बैटलग्राउंड स्टेट है जहां पर साल 2016 में ट्रंप को 3.5 प्रतिशत अंकों के साथ जीत हासिल हुई थी। आखिरी बार डेमोक्रेटिक पार्टी के बिल क्लिंटन को एरिजोना में जीत हासिल हुई थी। एरिजोना में 11 इलेक्टोरल वोट्स हैं। बाइडेन को व्हाइट हाउस पहुंचने का पूरा भरोसा है। बाइडेन ने अपने समर्थकों से कहा, 'हम इस समय जहां हैं, वहां पर काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। विस्कोन्सिन और मिशीगन के लिए भी आशावान हूं। चुनाव तब तक खत्म नहीं होंगे जब तक कि हर बैलेट की गिनती नहीं हो जाती।' बाइडेन ने महामारी के दौरान असाधारण तरीके से चुनाव प्रचार किया था। फिलहाल चुनाव हो चुके हैं। ट्रंप और बाइडेन दोनों के बीच पारंपरिक राज्यों में कांटे की टक्कर है। विस्कॉन्सिन में भी वह आगे चल रहे हैं। बाइडेन ने अब तक कोलोराडो, कनैक्टिकट, डेलावेयर, इलिनियॉस, मैरीलैंड, मैसाच्यूसेट्स, न्यू जर्सी, न्यू मैक्सिको और न्यूयॉर्क के साथ ही रोहड आईलैंड, वेरमॉन्ट और वर्जिनिया में जीत हासिल कर चुके हैं।
ट्रंप बोले-हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी जीत का दावा किया है। कोरोना वायरस महामारी के बीच हुए इन चुनावों में वोटिंग बंद हो चुकी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वह हर जगह वह हर जगह से जीत रहे हैं। ऐसे में अगर डेमोक्रेट्स जीत का दावा कर रहे हैं तो यह जनता के साथ धोखाधड़ी है और अब इसका फैसला सुप्रीम कोर्ट में होगा। राष्ट्रपति ट्रंप व्हाइट हाउस के ईस्ट विंग में अपनी टीम के साथ चुनाव के नतीजे देख रहे थे। उनके साथ उप-राष्ट्रपति माइक पेंस भी स्टेज पर मौजूद थे। ट्रंप ने कहा, 'हम फ्लोरिडा, टेक्सास, नॉर्थ कैरोलिना हर जगह से जीत रहे हैं और गिनती बंद कर दी गई है। हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं और अब हम वोटिंग को बंद करने की बात कहेंगे। हम नहीं चाहते हैं कि सुबह 4 बजे बैलेट तलाशे जाएं।'












Click it and Unblock the Notifications