डोनाल्‍ड ट्रंप की हार के बाद अमेरिका में स्थितियां बेकाबू, कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन

वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्‍ट्रपति चुनाव के नतीजों के बाद स्थितियां बेकाबू होती जा रही है। यहां पर वॉशिंगटन में राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की हार का विरोध तेज हो गया है। रविवार को यहां पर पुलिस ने करीब दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन लोगों को अरेस्‍ट किया गया है उसमें से एक व्‍यक्ति पर आरोप लगा है कि उसने पटाखे छुड़ाए थे और चार लोगों पर एक व्‍यक्ति को पीटकर बेहोश करने का आरोप है।

donald-trump.jpg

Recommended Video

    US Election 2020 : हार मानने के बाद फिर पलटे Donald Trump,बोले- मैंने जीता चुनाव | वनइंडिया हिंदी

    ट्रंप ने ही दी प्रदर्शनों की मंजूरी

    शनिवार से ही पूर्व-पश्चिमी वॉशिंगटन में प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। हजारों लोगों ने ट्रंप के समर्थन में रैलियां निकाली थीं जिसमें सुबह हजारों प्रदर्शनकारी इकट्ठा हो गए थे। ये सभी प्रदर्शनकारी राष्‍ट्रपति के नॉर्दन वर्जिनिया गोल्‍फ क्‍लब की तरफ बढ़ रहे थे। ये सभी प्रदर्शनकारी सुप्रीम कोर्ट समेत अन्‍य जरूरी प्रतिष्‍ठानों की तरफ से मार्च करते हुए आ रहे थे। शनिवार को ही वॉशिंगटन के अलावा कुछ और शहरों में प्रदर्शन हुए हैं और ट्रंप के समर्थक भी उनकी हार को स्‍वीकार करने के मूड में नहीं हैं। डेमोक्रेट जो बाइडेन को अब तक करीब 300 इलेक्‍टोरल कॉलेज वोट हासिल हो चुके हैं। राष्‍ट्रपति की ही तरह उनके समर्थक भी इस जीत को गैर-कानूनी करार दे रहे हैं। हर समर्थक वोट को गैर-कानूनी बताने वाले नारे लगा रहे था। डोनाल्‍ड ट्रंप ने भी चुनाव में धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। शनिवार रात से ही प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं। प्रदर्शनों में दो पुलिस ऑफिसर्स भी घायल हो गए हैं और प्रदर्शनकारियों के पास से पुलिस को भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि 14 नवंबर को जो प्रदर्शन हुए हैं सुबह उनकी मंजूरी ट्रंप न ही दी थी। डोनाल्‍ड ट्रंप की हार के विरोध में उनके गृह नगर

    फ्लोरिडा में भी प्रदर्शन हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+