जो बाइडेन ने इजराइली PM को दी भद्दी-भद्दी गालियां, आखिर नेतन्याहू की किस बात से नाराज हैं अमेरिकी प्रेसीडेंट?

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की एक बार फिर से आलोचना की है। बाइडेन ने नेतन्याहू के लिए आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया है। दरअसल इजराइल-हमास युद्ध के बढ़ने और यहूदी राष्ट्र के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन कम होने के कारण बाइडेन, नेतन्याहू पर नाराज बताए जा रहे हैं।

अमेरिकी वेबसाइट पोलिटिको ने ये दावा किया है। अमेरिकी वेबसाइट पोलिटिको ने बताया कि जो बाइडेन ने नेतन्याहू आलोचना इसलिए की क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति को इजराइली प्रधानमंत्री पर संदेह हो गया है। बाइडेन को लगता है कि नेतन्याहू, अमेरिका को भी पश्चिम एशिया में चल रहे जंग में घसीटना चाहते हैं।

Joe Biden slams Israeli PM Netanyahu

हालांकि जो बाइडेन के प्रवक्ता एंड्रयू बेट्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा इजराइली पीएम के लिए आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रेसीडेंट ने कभी ऐसा नहीं कहा, और न ही वह ऐसा कहेंगे। बेट्स ने कहा कि बाइडेन और नेतन्याहू के बीच "एक दशक पुराना रिश्ता है जो सार्वजनिक और निजी तौर पर सम्मानजनक है"।

आपको बता दें कि इजराइल-हमास युद्ध अब पांचवें महीने में प्रवेश करने वाला है। बीते कुछ महीने में बाइडेन-नेतन्याहू के संबंधों में गिरावट नजर आई है। पिछले साल दिसंबर में यह अब तक के सबसे खराब स्तर पर पहुंच गया था जब बाइडेन ने कथित तौर पर एक गुस्से भरी बातचीत के दौरान नेतन्याहू का फोन काट दिया था।

पोलिटिको ने बताया कि इजराइली प्रधानमंत्री के लिए बाइडेन का समर्थन हर दिन महंगा पड़ता जा रहा है। कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि नवंबर के राष्ट्रपति चुनावों से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति को इस युद्ध के कारण दस लाख डेमोक्रेट वोटों का नुकसान हो सकता है।

कई युवा डेमोक्रेट इजराइल को नकारात्मक दृष्टि से देखते हैं। पोलिटिको रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल ही में YouGov सर्वेक्षण में पाया गया कि 50 फीसदी बाइडेन मतदाताओं ने गाजा पर इजराइल के हमलों को "नरसंहार" करार दिया है।

बने ग्विर ने भी की आलोचना

इस बीच इजराइल के सबसे कट्टर मंत्री कहे जाने वाले बेन ग्विर ने जो बाइडेन की आलोचना की है। राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री, इतामार बेन ग्विर ने गाजा संघर्ष से निपटने के लिए बाइडेन प्रशासन की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी प्रयासों से हमास को मदद मिली। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका में ट्रम्प सरकार होती तो इजराइल के लिए इससे निपटना आसान होता।

बेन ग्विर ने रविवार को प्रकाशित वॉल स्ट्रीट जर्नल के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि "हमें अपना पूरा समर्थन देने के बजाय, बाइडेन मानवीय सहायता और ईंधन देने में व्यस्त हैं, जो हमास को जाता है। अगर आज अमेरिका में ट्रम्प सत्ता में होते, तो स्थिति पूरी तरह से अलग होती।"

पिछले महीने एक चुनावी अभियान कार्यक्रम के दौरान, रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडेन को संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में "सबसे खराब राष्ट्रपति" कहा था। उन्होंने दावा किया था कि अगर वह राष्ट्रपति होते तो रूस ने यूक्रेन पर और हमास ने इजराइल पर कभी हमला नहीं किया होता।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+