अमेरिकी राष्ट्रपति बनते ही जो बाइडेन ने किया ट्वीट, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने लिखा-सेवा के लिए तैयार
नई दिल्ली। जो बाइडेन( Joe Biden) अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बन गए हैं। 20 जनवरी को वॉशिंगटन की कैपिटल हिल इमारत में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली। उनके साथ कमला हैरिस( Kamala Harris) ने अमेरिकी की पहली महिला और अश्वत राष्ट्रपति पद की शपथ ली। कमला हैरिस अमेरिकी की पहली महिला उपराष्ट्रपति बन गई हैं। वह ऐसी पहली अश्वेत हैं जो सबसे शक्तिशाली देश इस मुकाम पर पहुंची हैं।
राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद जो बाइडेन ने अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पहला ट्वीट किया। अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पहला ट्वीट किया। जो बाइडेन ने POTUS हैंडल से पहला ट्वीट करते हुए लिखा कि संकट की इस घड़ी में वक्त जाया करने के लिए नहीं है। इसलिए आज मैं सीधे ओवल ऑफिस जा रहा हूं, ताकि तुरंत काम कर सकूं। उन्होंने ट्वीट के जरिए संकेत दिए कि वो बतौर राष्ट्रपति कड़े एक्शन लेने जा रहे है और अमेरिकी परिवारों को फौरी राहत देने जा रहा हूं।
वहीं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने लिखा कि वो सेवा के लिए तैयार हैं। अमेरिका के नए राष्ट्रपति के तौर पर जो बाइडेन के पहले ट्वीट के बाद लाइक्स की बाढ़ आ गई। भारतीय समयानुसार बुधवार रात 11:06 बजे उन्होंने अपना पहला ट्वीट किया और 18 मिनट के अंदर करीब सवा लाख लोगों ने इस ट्वीट को लाइक किया।