जो बाइडेन के पैर में हुआ फ्रैक्‍चर, राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप बोले-Get well soon

वॉशिंगटन। अमेरिका के निर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के पैर में हेयरलाइन फ्रैक्‍चर हो गया है। उनके डॉक्‍टर की तरफ से रविवार को बताया गया है कि शनिवार को राष्‍ट्रपति उस समय फिसल गए थे जब वह अपने कुत्‍ते मेजर के साथ खेल रहे थे। डॉक्‍टरों के मुताबिक शुरुआत एक्‍सरे में किसी भी फ्रैक्‍चर की पुष्टि नहीं हुई थी। बाइडेन के डॉक्‍टर, डॉक्‍टर केविन ओ कोनर की तरफ से रविवार को आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

Recommended Video

    US: Joe Biden के पैर की हड्डी टूटी, कुत्ते के साथ खेल रहे नवनिर्वाचित राष्ट्रपति | वनइंडिया हिंदी
    biden-dog

    बाइडेन फैमिली के पास हैं दो कुत्ते

    इसमें कहा गया है, 'शुरुआत एक्‍सरे में किसी भी तरह के फ्रैक्‍चर की पुष्टि नहीं हुई थी लेकिन जब और ज्‍यादा जांच की गई तो फ्रैक्‍चर का अंदेशा हुआ। इसके बाद सीटी स्‍कैन में हड्डियों में हल्‍के फ्रैक्‍चर की पुष्टि हुई जो कि पैर के बीच में है। ऐसा लग रहा है कि अगले कुछ हफ्तों तक उन्‍हें चलने के लिए वॉकिंग बूट की जरूरत पड़ेगी।' बाइडेन फैमिली के पास दो पालतू कुत्‍ते मेजर और चैंप है और दोनो ही जर्मन शेफर्ड हैं। मेजर को नवंबर 2018 में बाइडेन फैमिली ने एडॉप्‍ट किया तो दिसंबर 2008 में चैंप उस समय परिवार का हिस्‍सा बना जब वह उप-राष्‍ट्रपति चुने गए थे। इससे पहले बाइडेन के ऑफिस की तरफ ऐलान किया गया था कि ऑर्थोपेडिस्‍ट की तरफ उनका चेक-अप किया जाएगा। बाइडेन के ऑफिस की तरफ से बताया गया था कि कुत्‍ते के साथ खेलते समय उनका टखना मुड़ गया। बाइडेन के पैर में हेयरलाइन फ्रैक्‍चर की खबर के बाद राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने भी ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी। ट्रंप ने अपनी ट्वीट में लिखा, 'गेट वेल सून।'

    अमेरिका के सबसे बूढ़े राष्‍ट्रपति

    बाइडेन ने 20 नवंबर को अपना 78वां बर्थडे मनाया है। वह अमेरिकी इतिहास के सबसे बूढ़े राष्‍ट्रपति होंगे। 20 जनवरी 2021 को वह 46वें राष्‍ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान बाइडेन कैंपेन की तरफ से उनकी मेडिकल हिस्‍ट्री को लेकर जानकारी साझा की गई थी। इस जानकारी के मुताबिक पूर्व उप-राष्‍ट्रपति पूरी तरह से स्‍वस्‍थ थे और राष्‍ट्रपति पद के लिए फिट हैं। जो प्रेस रिलीज उनके कैंपेन की तरफ से जारी की गई थी उसमें उनके डॉक्‍टर ओ कॉनर की तरफ से की गई मेडिकल जांच भी शामिल थी। कोनर साल 2009 से बाइडेन के डॉक्‍टर हैं। जॉर्ज वॉशिंगटन मेडिकल फैकल्‍टी एसोसिएट्स में एग्जिक्‍यूटिव मेडिसिन हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+