जो बाइडेन ने भारतीय मूल की माला अडिगा को बनाया अपना पॉलिसी डायरेक्टर
वॉशिंगटन। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को भारतीय मूल की अमेरिकी माला अडिगा को अपना पॉलिसी डायरेक्टर नियुक्त किया है। माला, बाइडेन और जिल बाइडेन के लिए सेवाएं देंगी जो कि अगली फर्स्ट लेडी हैं। अडिगा ने जिल और बाइडेन-कमला हैरिस कैंपेन के लिए पहले ही सीनियर पॉलिसी एडवाइजर के तौर पर काम कर चुकी हैं। इससे पहले अडिगा बाइडेन फाउंडेशन में हायर एजुकेशन और मिलिट्री फैमिलीज की डायरेक्टर रह चुकी हैं।
ओबामा प्रशासन से भी जुड़ी रही हैं माला
माला अडिगा पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन में भी रह चुकी हैं। उस समय वह बतौर शिक्षा और संस्कृति विभाग के ब्यूरो में एकेडमी प्रोग्राम्स की डिप्टी असिस्टेंट सेक्रेटरी थीं। इइसके अलावा उनके पास ग्लोबल वीमेन इश्यूज ऑफिस का जिम्मा भी था। साथ ही वह राष्ट्रीय सुरक्षा स्टाफ को मानवाधिकार से जुड़े मसलों की भी डायरेक्टर थीं। अडिगा, इलिनियॉस की रहने वाली हैं और ग्रीननेल कॉलेज से ग्रेजुएट हैं। इसके अलावा उनके पास यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ और शिकागो लॉ स्कूल की भी डिग्री है। वह पेश से एक वकील हैं और शिकागो की एक लॉ फर्म में क्लर्क के तौर पर काम कर चुकी हैं। साल 2008 में वह ओबामा कैंपेन से जुड़ी थीं। उन्होंने ओबामा प्रशासन सहायक अटॉर्नी जनरल के वकील के तौर पर अपनी शुरुआत की थी। बाइडेन ने अडिगा के नाम का ऐलान उस समय किया जब उन्होंने व्हाइट हाउस के सीनियर स्टाफ के लिए चार लोगों की नियुक्ति के बारे में ऐलान किया। अडिगा के अलावा बाइडेन-हैरिस कैंपेन से जुड़ी कैथी रसेल को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति के ऑफिस का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।