US: नए राष्‍ट्रपति बाइडेन ने हेल्‍‍थ टीम में डॉक्‍टर विवेक मूर्ति को बनाया सर्जन जनरल

वॉशिंगटन। अमेरिका के अगले राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को अपने प्रशासन के लिए हेल्थ टीम का ऐलान किया है। उनकी इस टीम में भारतीय मूल के डॉक्‍टर विवेक मूर्ति को भी शामिल किया गया है। डॉक्‍टर विवेक पर अमेरिका में कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने की जिम्‍मेदारी होगी। 20 जनवरी 2021 को डेमोक्रेट जो बाइडेन 46वें राष्‍ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे।

JOE-BIDEN-health-team.jpg

बाइडेन ने तय किए 3 लक्ष्‍य

जो बाइडेन ने अपने गृहराज्‍य विलमिंग्‍टन के डेलावेयर में मीडिया ब्रीफिंग में कहा, 'आज मुझे उस एक टीम का ऐलान करते हुए काफी खुशी हो रही है जो हर जरूरी लक्ष्‍य को हासिल करने वाली है। यह एक ऐसी टीम है जिसमें दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ एक्‍सपर्ट्स हैं जो अपने क्षेत्र के महारथी हैं और जिन्‍हें संकट के समय परखा गया है। इस टीम के हर सदस्‍य के पास देश के प्रति कर्तव्‍य, सम्‍मान और देशभक्ति की भावना है।' बाइडेन ने भारतीय-अमेरिकी मूल के डॉक्‍टर विवेक मूर्ति को सर्जन जनरल के तौर पर नामित किया है। बाइडेन ने कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल जैवियर बेसेरा को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बनाया है। इसके अलावा बोस्‍टन स्थित मैसाच्‍यूसेट्स जनरल हॉस्पिटल में संक्रामक बीमारियों के विभाग की चीफ डॉक्‍टर रोशेल वालेन्‍स्‍की को यूएस सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के मुखिया के लिए चुना है। इसके अलावा डॉक्‍टर एंथोनी फाउची को बाइडेन ने अपना चीफ मेडिकल एडवाइजर नियुक्‍त किया है। वह नए राष्‍ट्रपति को कोरोना वायरस महामारी पर कई जानकारियां मुहैया कराएंगे। जेफ जेइन्‍ट्स को कोविड-19 रेस्‍पॉन्‍स के लिए को-ऑर्डिनेटर के तौर पर नियुक्‍त किया गया है। इसके अलावा नताली क्‍यूलियान को डिप्‍टी को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है। वहीं डॉक्‍टर मर्सेला न्‍यूनेज-स्मिथ को कोविड-19 इक्विटी टास्‍क फोर्स का मुखिया बनाया गया है। बाइडेन ने अपनी ब्रीफिंग में पहले 100 दिन के लिए तीन अहम लक्ष्‍यों के बारे में बताया है। इन लक्ष्‍यों में मास्‍क, वैक्‍सीनेशन और बच्‍चों के लिए स्‍कूलों को खोलना शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+