कोरोना वायरस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दुनिया में जमकर फैलाई गलतफहमियां, रिपोर्ट्स में दावा
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया में कोरोना वायरस महामारी के समय इससे जुड़ी गलत जानकारियों के सबसे ज्यादा फैलाया है। गुरुवार को कॉर्नेल यूनिवर्सिटी की तरफ से आई एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है। कॉर्नेल एलायंस फॉर साइंस की एक टीम की तरफ से हुई स्टडी में करीब 38 मिलियन आर्टिकल्स जो इंग्लिश में थे उनका आकलन किया गया है। एक जनवरी से 26 मई के बीच इन आर्टिकल्स को दुनियाभर की मीडिया में जगह मिली थी।

Recommended Video
ट्रंप का कीटाणुनाशक वाला बयान
यूनिवर्सिटी की टीम ने अमेरिका, ब्रिटेन, भारत, आयरलैंड, न्यूजीलैंड और दूसरे अफ्रीकी एशियाई देशों में कोविड-19 से जुड़ी कवरेज का अध्ययन किया। इस टीम ने ऐसे 522,471 न्यूज आर्टिकल्स को पहचाना जिसमें महामारी को लेकर गलत जानकारियां थीं। इसे वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्लूएचओ) ने 'इनकोडेमिक' नाम दिया था। इन आर्टिकल्स को 11 मुख्य सब टॉपिक्स में बांटा गया था जिसमें कॉन्सपरेसी थ्योरीज से लेकर अमेरिका के टॉप वैज्ञानिक एंथोनी फाउसी पर हुए हमले भी शामिल थे। साथ ही उन आर्टिकल्स को भी जगह दी गई जिसमें कहा गया था कि यह एक बायो-वेपन है जिसे चीन ने जानबूझकर रिलीज किया है। लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रिय आर्टिकल रिसर्चर्स को मिला वह था 'चमत्कारी इलाज' जो 195,351 आर्टिकल्स में नजर आया। इस टॉपिक के साथ रिसर्चर्स की टीम को राष्ट्रपति ट्रंप की ऐसी टिप्पणियां मिलीं जो 24 अप्रैल को प्रेस ब्रीफिंग में की गई थीं। इसमें उन्होंने कहा था कि शरीर में अगर कीटाणुनाशक का इंजेक्शन लगाया जाए जो कोरोना वायरय का इलाज मिल सकता है। इसी तरह के दावे उन्होंने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन को लेकर किए थे। फिलहाल ट्रंप की सलाहकार होप हिक्स के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मेलानिया समेत उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications