वेनेजुएला के मादुरो के जैसे क्या अमेरिका पुतिन को भी अरेस्ट करने के लिए चलाएगा मिशन? ट्रंप ने दिया जवाब
अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को चंद दिन पहले नाटकीय ढंग से आधी रात उनके बेडरूम से गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क जेल में कैद कर दिया। इस घटना के बाद यह सवाल गरमा उठा कि क्या ट्रंप रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी ऐसा ही करेंगे। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के इशारों ने इन अटकलों को हवा दी है। जिनमें उन्होंने कहा था कि मादुरो के बाद पुतिन का नंबर हो सकता है। जिस पर अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जवाब दिया है।

ध्यान रहे राष्ट्रपति पुतिन पर ऐसी अटकलें इसलिए तेज़ हुईं क्योंकि ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच पिछले चार साल से जारी युद्ध को खत्म कराने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, इस शांति समझौते की राह में कभी पुतिन तो कभी ज़ेलेंस्की बाधा बनते रहे हैं। ट्रंप और ज़ेलेंस्की अधिकतर मसलों पर सहमत हैं, पर कुछ मुद्दों पर गतिरोध रहने से अब अंतिम निर्णय पुतिन के पाले में है।
क्या ट्रंप पुतिन को भी मादुरो की तरह गिरफ्तार करवाएंगे?
क्या ट्रंप पुतिन को भी मादुरो की तरह गिरफ्तार करने के लिए सैन्य ऑपरेशन चलाएंगे? इस सवाल का जवाब अमेरिकी राष्ट्रपति ने दे दिया है। प्रेस कान्फ्रेंस में जब एक रिपोर्टर ने जब ट्रंप से पूछा, "क्या आप पुतिन को गिरफ्तार करने के लिए किसी अभियान का आदेश देंगे?" तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "मुझे नहीं लगता कि यह ज़रूरी होगा।" ट्रंप के अनुसार, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करना आसान होना चाहिए था, पर यह उम्मीद से ज़्यादा जटिल साबित हो रहा है।
ट्रंप फिर बोले- मैंने आठ युद्ध सुलझाए हैं
शीर्ष अमेरिकी तेल और गैस अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान, ट्रम्प ने यह भी कहा कि संघर्ष अब तक समाप्त न होने से वे "बहुत निराश" थे। उन्होंने रूस के यूक्रेन पर 2022 से जारी आक्रमण का जिक्र करते हुए कहा, "मैंने आठ युद्ध सुलझाए हैं। मैंने सोचा था कि यह मध्यम स्तर का या शायद सबसे आसान में से एक होगा।"
बता दें वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की हाॅलीवुड फिल्म स्टाइल में गिरफ्तारी के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा था, "यदि तानाशाहों के साथ ऐसा ही सलूक होना चाहिए, तो अमेरिका जानता है कि आगे क्या करना है।" उनके इस बयान को सीधे तौर पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन से जोड़ा गया, क्योंकि पुतिन के खिलाफ भी अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने युद्ध अपराधों के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा है। इस वारंट ने युद्ध समाप्त करने के लिए राजनयिक प्रयासों को और जटिल कर दिया है।
वेनेजुएला के निकोलस मादुरो को रातो-रात करवाया अरेस्ट
ट्रम्प की यह टिप्पणी काराकास में अमेरिकी सेना के एक चौंकाने वाले ऑपरेशन के एक हफ्ते बाद आई है, जिसमें वेनेजुएला के पूर्व नेता निकोलस मादुरो को भोर से पहले उनके घर से निकाला गया और मादक पदार्थों की तस्करी व अन्य आरोपों का सामना करने के लिए अमेरिका ले जाया गया।
इस अभूतपूर्व कार्रवाई ने दुनिया भर की सरकारों को चौंका दिया और वाशिंगटन के कुछ सहयोगियों को embolden किया। रूसी सेना का लगातार विरोध कर रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने मादुरो प्रकरण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पुतिन का अप्रत्यक्ष उल्लेख किया।












Click it and Unblock the Notifications