Donald Trump Visit: 'अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करना चाहते हैं भारत दौरा', रिपोर्ट में बड़ा दावा
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पदभार ग्रहण करने के बाद भारत और चीन की यात्रा करने को लेकर अपने सलाहकार से बात की है। शनिवार को एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि ट्रंप बीजिंग के साथ संबंधों को गहरा करने के अपने प्रयास के तहत पदभार संभालने के बाद चीन की यात्रा करना चाहते हैं और उन्होंने भारत यात्रा के बारे में सलाहकारों से भी बात की।
नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति की आगमी विदेश यात्रा का कदम दिल्ली और बीजिंग के साथ संबंधों को मजबूत करने के उनके प्रयासों का हिस्सा माना जा रहा है। उन्होंने अपने सलाहकारों के साथ भारत यात्रा की संभावना पर भी चर्चा की।

ट्रंप की संभावित यात्राएं
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि ट्रम्प ने टैरिफ की धमकियों से तनावपूर्ण हुए संबंधों को और मजबूत करने के लिए शपथ ग्रहण के बाद चीन की यात्रा करने की इच्छा जताई। रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सलाहकारों से कहा है कि वे पदभार ग्रहण करने के बाद चीन की यात्रा करना चाहते हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत यात्रा को लेकर भी चर्चा की है।
'पहली विदेश यात्रा चीन'
एक दिन पहले ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात की थी। शी ने ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए उपराष्ट्रपति हान झेंग को प्रतिनियुक्त किया है, पहली बार कोई वरिष्ठ चीनी अधिकारी अमेरिकी राष्ट्रपति के उद्घाटन समारोह में उपस्थित होगा। उद्घाटन समारोह में विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बता दें कि वर्जीनिया में हुए शपथ ग्रहण में ट्रंप ने चीन के प्रधानमंत्री शी जिनपिंग को आमंत्रित किया था। हालांकि, चीनी नेता कभी भी विदेशी नेताओं के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होते हैं। बातचीत के बाद ट्रंप ने कहा कि उनकी शी के साथ फोन पर बातचीत हुई।
ट्रंप ने कहा, "मैंने अभी चीन के चेयरमैन शी जिनपिंग से बात की। हम कई समस्याओं को एक साथ हल करेंगे, और तुरंत शुरू करेंगे। व्यापार, फेंटेनल, टिकटॉक और अन्य विषयों पर चर्चा की और कहा कि यह वार्ता दोनों देशों के लिए अच्छी रही।"












Click it and Unblock the Notifications