अमेरिका राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को बताया 'बहुत सम्‍मानित व्‍यक्ति'

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने मंगलवार को नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन पर एक ऐसी टिप्‍पणी की है जिसने सबकों हैरान कर दिया है। ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि किम जोंग उन जल्‍द से जल्‍द एक एतिहासिक मुलाकात चाहते हैं।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने मंगलवार को नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन पर एक ऐसी टिप्‍पणी की है जिसने सबकों हैरान कर दिया है। ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि किम जोंग उन जल्‍द से जल्‍द एक एतिहासिक मुलाकात चाहते हैं। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि किम जोंग उन बहुत ही 'खुले विचारों' के और 'बहुत ही सम्‍मानित' व्‍यक्ति हैं। आपको बता दें कि ट्रंप, किम जोंग उन को इससे पहले 'लिटिल रॉकेट मैन' भी बुला चुके हैं। ट्रंप और किम जोंग की मुलाकात मई के अंत में या जून के शुरुआत में हो सकती है।

kim-jong-un-donlad-trump.jpg

किम जोंग से मुलाकात दुनिया के लिए महान

ट्रंप पिछले कुछ दिनों से नॉर्थ कोरिया को लेकर काफी आशावादी रवैया दिखा रहे हैं। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने शर्त रखी थी कि अगर नॉर्थ कोरिया अपना न्‍यूक्लियर प्रोग्राम बंद करने का वादा करे तो ही वह किम जोंग से मुलाकात करेंगे। पिछले दिनों नॉर्थ कोरिया की ओर से ऐलान कर दिया गया कि वह अपने सभी तरह के परमाणु परीक्षणों पर रोक लगाएगा। इसके बाद ट्रंप और किम जोंग उन की मीटिंग के सभी रास्‍ते भी खुल गए। ट्रंप ने कहा है अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच अभी तक काफी अच्‍छी चर्चा हुई है। उन्‍होंने कहा, हमें सीधे बताया गया था कि नॉर्थ कोरिया जल्‍द से जल्‍द मुलाकात करना चाहता है। हमारा मानना है कि यह दुनिया के लिए एक महान चीज है।' ट्रंप ने यह बात उस समय कही जब वह फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से व्‍हाइट हाउस में मिल रहे थे।

काफी सम्‍मानित हैं किम जोंग उन

ट्रंप ने आगे कहा, 'किम जोंग उन वास्‍तव में काफी खुले व्‍यक्ति हैं और हम जो कुछ भी देख रहे हैं, उसके आधार पर मैं कह सकता हूं वह काफी सम्‍मानित हैं।' ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया को चेतावनी दी थी कि इसने पहले जितने भी वादे किए सबको तोड़ दिया। इसके साथ ही वर्तमान स्थिति के लिए उन्‍होंने अपने प्रशासन की ओर से नॉर्थ कोरिया के खिलाफ उठाए गए कड़े कदमों को श्रेय दिया जिसमें प्रतिबंध और अपने साथियों की ओर से दबाव बनाना भी शामिल था ताकि किम जोंग उन वार्ता के लिए तैयार हों। इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा है कि अब नॉर्थ कोरिया के साथ बातचीत किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची तो फिर वह इसे बीच में छोड़कर चले जाएंगे। इस हफ्ते ही नॉर्थ कोरियाके तानाशाह किम जोंग उन, साउथ कोरिया के राष्‍ट्रपति मून जे इन से भी मुलाकात करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+