पीएम मोदी के स्वागत में प्रेसिडेंट ट्रंप ने किया ट्वीट, बताया सच्चा दोस्त
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका पहुंचने वाले हैं। उससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को सच्चा दोस्त कहा है।
वाशिंगटन। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुर्तगाल से वाशिंगटन के लिए रवाना हुआ। उनके अमेरिका पहुंचने से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके स्वागत में ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सच्चा दोस्त बताया।

डोनोल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली अमेरिका यात्रा है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से पीएम मोदी के दोस्ताना रिश्ते की खूब चर्चा होती रही है।
अब अमेरिका डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट करते हुए कहा- सोमवार को भारत के पीएम मोदी का ह्वाइट हाउस में स्वागत करने की राह देख रहा हूं। सच्चे दोस्त से अहम सामरिक मसलों पर वार्ता होगी।












Click it and Unblock the Notifications