किम जोंग से मीटिंग से पहले साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे होगी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात
नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन से मुलाकात करने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन से मुलाकात करेंगे। 22 मई को दोनों नेताओं की मुलाकात व्हाइट हाउस में होगी। शनिवार को मीटिंग के बारे में आधिकारिक ऐलान किया गया है।
वॉशिंगटन। नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन से मुलाकात करने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन से मुलाकात करेंगे। 22 मई को दोनों नेताओं की मुलाकात व्हाइट हाउस में होगी। शनिवार को मीटिंग के बारे में आधिकारिक ऐलान किया गया है। ट्रंप से मुलाकात के समय मून उन्हें किम जोंग उन से हुई उनकी मीटिंग के बारे में जानकारी दे सकते हैं।

किम के साथ हुई मुलाकात पर होगी चर्चा
मून और किम जोंग उन की मुलाकात पिछले हफ्ते कोरियाई देशों के बॉर्डर पर स्थित पनमुनजोम में हुई थी। दोनों नेताओं ने पिछले छह दशकों से बॉर्डर पर जारी तनाव को खत्म करने पर रजामंदी जाहिर की है। इसके अलावा एक ऑफिस और बिछड़े हुए परिवारों को मिलाने का भी वादा किया है। इसके अलावा किम जोंग और मून के बीच कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त करने पर सहमति हुई है। हालांकि दोनों नेता यह तय करने में असफल रहे हैं कि कब तक इस काम को पूरा किया जा सकेगा और इसमें कितना समय लगेगा।
ट्रंप और किम जोंग की मुलाकात भी होने वाली है। शुक्रवार को ट्रंप ने बताया है कि किम जोंग से मुलाकात के लिए तारीख और जगह तय हो चुकी है और जल्द ही इसका ऐलान किया जाएगा। व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी सारा सैंडर्स की ओर से कहा गया है कि ट्रंप और मून जे के बीच तीसरी मुलाकात है। यह मुलाकात बताती है कि अमेरिका और कोरिया के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और साथ ही दोनों देशों के बीच दोस्ती काफी गहरी है। ट्रंप और मून जे के बीच किम जोंग और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच होने वाली मीटिंग पर भी चर्चा होगी।












Click it and Unblock the Notifications